Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार लेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ
    Breaking News Headlines

    भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार लेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार लेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ

    मुंबई:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस को बृहस्पतिवार शाम यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में एक भव्य समारोह में महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलायी जायेगी।

    सूत्रों ने यहां बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार एवं शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के भी उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ लेने की संभावना है।

     

     

    यह तीसरी बार है कि नागपुर के विधायक फडणवीस (54) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

    शपथ ग्रहण समारोह दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा जहां इस कार्यक्रम के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं।

    महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने और 23 नवंबर को उसके परिणाम सामने आ जाने के उपरांत करीब दो हफ्ते तक सघन बातचीत चली और फिर आज फडणवीस के नेतृत्व में सरकार का गठन होने जा रहा है।

    महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 132 सीट जीतने के साथ ही भाजपा के सबसे मजबूत होकर सामने आने के बाद फडणवीस इस पद के प्रबल दावेदार बनकर उभरे।

     

     

    अपने घटक दलों– शिवसेना और राकांपा के साथ मिलकर भाजपा नीत महायुति गठबंधन के पास विधानसभा में 230 सीट हैं।

    बुधवार को फडणवीस ने सरकार गठन का औपचारिक दावा करने के लिए शिंदे और पवार के संग राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात की थी तथा गठबंधन के घटक दलों के समर्थन वाले पत्र उन्हें सौंपे थे।

    इस भेंट के बाद राज्यपाल ने फडणवीस को नयी सरकार का नेतृत्व संभालने का न्योता दिया था।

    बुधवार को उससे पहले पार्टी विधायक दल की बैठक में फडणवीस ने उनपर विश्वास व्यक्त करने के लिए भाजपा विधायकों को धन्यवाद दिया था। उन्होंने कहा था कि महायुति गठबंधन की जीत प्रधानमंत्री मोदी के ‘एक हैं तो सेफ हैं’ मंत्र का परिणाम है।

     

     

    भाजपा नेता प्रसाद लाड ने पहले कहा था कि शपथ ग्रहण समारोह एक भव्य आयोजन होगा जिसमें लगभग 42,000 लोग शामिल होंगे।

    उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल होंगे।

    उन्होंने बताया था कि 40,000 भाजपा समर्थकों के बैठने लिए विशेष व्यवस्था की गई है और विभिन्न धर्मों के नेताओं सहित 2,000 गणमान्य लोगों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है।

    एक अधिकारी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुरक्षा के लिए 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत ने जीता जूनियर एशिया कप का खिताब, फाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से हराया
    Next Article हमले के एक दिन बाद सुखबीर सिंह बादल ने की पंजाब के तख्त केशगढ़ साहिब में ‘सेवा’

    Related Posts

    आचार्य महाप्रज्ञ का 106 वां जन्म दिवस- 23 जून, 2025 नया मानवः नया विश्व के प्रणेता थे आचार्य महाप्रज्ञ

    June 23, 2025

    इसराइल-ईरान संघर्ष और भारत की रणनीतिक चुनौती

    June 23, 2025

    नया मानवः नया विश्व के प्रणेता थे आचार्य महाप्रज्ञ

    June 23, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इसराइल-ईरान संघर्ष और भारत की रणनीतिक चुनौती

    आचार्य महाप्रज्ञ का 106 वां जन्म दिवस- 23 जून, 2025 नया मानवः नया विश्व के प्रणेता थे आचार्य महाप्रज्ञ

    नया मानवः नया विश्व के प्रणेता थे आचार्य महाप्रज्ञ

    तीसरे विश्वयुद्ध के मुहाने पर खड़े विश्व को शांति की तलाश

    तीसरे विश्वयुद्ध के मुहाने पर खड़े विश्व को शांति की तलाश निशिकांत ठाकुर

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    जल जमाव के कारणों और निदान पर सरयू करेंगे 24 को समीक्षा बैठक

    काफी शोरगुल के बीच साकची गुरुद्वारा प्रधान पद पर हरविंदर सिंह मंटू काबिज

    भूमिहार महिला समाज द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

    वन विभाग के एक आँख में काजल, एक आँख में सूरमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.