Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1580 लोग हुए लाभान्वित, 53 लाख रू. से ज्यादा की राशि का हुआ भुगतान
    Breaking News खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड

    मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1580 लोग हुए लाभान्वित, 53 लाख रू. से ज्यादा की राशि का हुआ भुगतान

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

     

    मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1580 लोग हुए लाभान्वित, 53 लाख रू. से ज्यादा की राशि का हुआ भुगतान

    व्यस्क लाभुकों को 3-25 हजार रू. तथा अव्यस्क लाभुकों को स्वास्थ्य सहायता हेतु 1,500-15,000 रू देने का है प्रावधान… श्रीमती विजया जाधव, डीसी

    मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1580 लोगों को लाभ दिया गया है । इस योजना के माध्यम से एसटी, एससी, ओबीसी के योग्य लाभुकों को उनकी बीमारियों की वजह से आजीविका में होने वाली क्षतिपूर्ति अथवा बीमारी की अवधि या इलाज के बाद पौष्टिक आहार की पूर्ति के लिए राज्य सरकार की ओर से सहायता राशि देने का प्रावधान किया गया है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र की एक-एक फोटोकॉपी एवं बीमारी से संबंधित प्रमाण पत्र के साथ बीडीओ कार्यालय, जिला कल्याण कार्यालय या आईटीडीए कार्यालय में आवेदन करते हैं जिसका जिला स्तरीय समिति जांचोपरांत राशि भुगतान की स्वीकृति प्रदान करती है । समिति में डीसी- अध्यक्ष, परियोजना निदेशक आईटीडीए/जिला कल्याण पदाधिकारी- सदस्य सचिव, सिविल सर्जन- सदस्य तथा माननीय विधायकगण के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में शामिल हैं।

     

     

     

     

     

     

    डीसी श्रीमती विजया जाधव ने बताया कि इस योजना के तहत अव्यस्क लाभुकों को किसी भी तरह की बीमारी अथवा शल्य चिकित्सा में 7 दिनों से कम समय तक इलाजरत होने पर 1500 रू., 7 दिनों से अधिक इलाजरत होने पर 2500 रू., कोविड 19 का इलाज घर में हुआ तो 2500 रू तथा अस्पताल में होने पर 5000 रू देने का प्रावधान है। कैंसर पीड़ित के लिए 15 हजार रू. है। वहीं व्यस्क लाभुकों की बात करें तो किसी भी तरह की बीमारी अथवा शल्य चिकित्सा में 7 दिनों से कम समय तक इलाजरत रहने पर 3000 रू. और यदि 7 दिनों से अधिक इलाजरत हैं तो 5000 रू., दिया जाता है। कोविड 19 का इलाज घर में हुआ तो 5000 रू तथा अस्पताल में होने पर 10,000 रू देने का प्रावधान है। यदि कोई कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं तो उनके लिए सहायता राशि 25,000 रू. है ।

     

     

     

     

    वित्तीय वर्ष 2022-23 में 873 ओबीसी, 139 एससी तथा 568 एसटी लाभुकों को मिला लाभ

    मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत सबसे ज्यादा लाभुक इस जिले में बहरागोड़ा प्रखंड से हैं। डीडब्लूओ श्री राजेश पांडेय ने बताया कि बहरागोड़ा में 910 लाभुक, घाटशिला 244, गुड़ाबांदा 93, चाकुलिया 111, धालभूमगढ़ 77, पटमदा 45, जमशेदपुर 34, मुसाबनी 31, पोटका 32, डुमरिया 2 तथा बोड़ाम प्रखंड के 1 शामिल हैं जिन्हें कुल 53 लाख 61 हजार 500 रू. का भुगतान किया जा चुका है । उपायुक्त के मार्गदर्शन में जिले में आयोजित किए गए विशेष शिविरों तथा ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया जिससे लाभुकों की संख्या में अपेक्षित बढ़ोत्तरी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवर्षा पटेल हत्याकांड में पुलिस अधिकारी को उम्र कैद की सजा
    Next Article आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 5 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लेंस लगाया

    Related Posts

    तुरामडीह में वर्षों से जमे अधिकारियों पर कब चलेगी रोटेशन पॉलिसी? 1.39 करोड़ के वर्क ऑर्डर पर भी सवाल

    October 10, 2026

    सोना देवी विश्वविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 10, 2026

    ब्रह्मर्षि महिला लक्ष्मी नगर इकाई का गठन, आशा मिश्रा बनीं अध्यक्ष

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुरामडीह में वर्षों से जमे अधिकारियों पर कब चलेगी रोटेशन पॉलिसी? 1.39 करोड़ के वर्क ऑर्डर पर भी सवाल

    सोना देवी विश्वविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    ब्रह्मर्षि महिला लक्ष्मी नगर इकाई का गठन, आशा मिश्रा बनीं अध्यक्ष

    शोक की स्थिति में आंदोलन नहीं करेगा आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ

    व्यवहार न्यायालय परिसर में टीन शेड निर्माण पर वरिष्ठ अधिवक्ता संजीत कुमार गुप्ता ने जताया आभार

    अंत्योदय एक अभियान ने 599 अज्ञात शवों का किया पिंडदान, एक हजार लोगों को कराया श्राद्ध भोज

    दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, वाटर कैनन और टियर गैस का मॉक ड्रिल

    गायत्री परिवार के युवाओं ने किया पितृ तर्पण, नवरात्र अनुष्ठान आज से

    पूर्वी सिंहभूम में 100 दिवसीय कुष्ठ उन्मूलन अभियान शुरू, उपायुक्त ने किया पोस्टर विमोचन

    साकची गोलचक्कर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, बिना हेलमेट चलाने वालों को पहनाया हेलमेट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.