Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में पार्किंग और यातायात प्रबंधन को लेकर अहम बैठक, नए पार्किंग जोन विकसित करने पर जोर
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में पार्किंग और यातायात प्रबंधन को लेकर अहम बैठक, नए पार्किंग जोन विकसित करने पर जोर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में पार्किंग और यातायात प्रबंधन को लेकर अहम बैठक, नए पार्किंग जोन विकसित करने पर जोर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए शुक्रवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) कार्यालय में उप नगर आयुक्त की अध्यक्षता में नगरपालिका तकनीकी मार्ग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में पार्किंग सुविधाओं के सृजन और विस्तार सहित यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    बैठक के दौरान प्रमुख बाजार क्षेत्रों में उपलब्ध स्थानों की पहचान कर नए पार्किंग स्पेस विकसित करने तथा मौजूदा पार्किंग स्थलों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पार्किंग व्यवस्था के बेहतर संचालन के लिए वर्तमान में कार्यरत पार्किंग संवेदकों को पार्किंग कर्मियों के लिए ड्रेस कोड सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

    साकची और बिष्टुपुर जैसे व्यस्त बाजार क्षेत्रों में नए पार्किंग जोन विकसित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई, ताकि बाजार क्षेत्रों में वाहनों के दबाव को कम किया जा सके और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जा सके।

    बैठक में प्रमुख सड़कों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नो-पार्किंग जोन का स्पष्ट सीमांकन करने के निर्देश दिए गए। इससे सड़क किनारे अनावश्यक पार्किंग के कारण होने वाली यातायात बाधाओं को कम करने में मदद मिलेगी।

    इसके अलावा सड़क किनारे अनियमित वेंडिंग को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से नए वेंडिंग जोन विकसित करने पर भी बल दिया गया, ताकि फुटपाथ और सड़कों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सके और यातायात प्रभावित न हो।

    उप नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर में उपलब्ध पार्किंग क्षमता और पंजीकृत वाहनों की संख्या का आकलन किया जाए, ताकि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समुचित पार्किंग अवसंरचना विकसित की जा सके। उन्होंने आम नागरिकों और व्यवसायियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों के सामने सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखें, अन्यथा एनफोर्समेंट टीम द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

    बैठक में ट्रैफिक पुलिस के प्रतिनिधि, टाटा स्टील के प्रतिनिधि, चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, अग्निशमन विभाग के अधिकारी, विशेष पदाधिकारी, लेखा पदाधिकारी तथा सिटी मैनेजर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    जमशेदपुर में पार्किंग और यातायात प्रबंधन को लेकर अहम बैठक नए पार्किंग जोन विकसित करने पर जोर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: एटीएम के बाहर युवक से 4 हजार की ठगी
    Next Article गम्हरिया के आयुष कुमार ने यूपीएससी में हासिल किया 143वां रैंक, जिले का बढ़ाया मान

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.