Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IMD का एलर्ट: देश के कई राज्यों में ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं, अगले 5 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम
    Breaking News Headlines

    IMD का एलर्ट: देश के कई राज्यों में ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं, अगले 5 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    IMD का एलर्ट: देश के इन राज्यों में ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं, अगले 5 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम
    नई दिल्ली : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत के हिस्सों में घना कोहरा और शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज शीतलहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है. अपने डेली बुलेटिन में, आईएमडी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-5 डिग्री सेल्सियस के बीच है, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड के कई हिस्सों में 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच है.

     

     

     

    आईएमडी ने कहा, उत्तर-पश्चिम और इससे सटे पूर्वी भारत के कई हिस्सों में ये सामान्य से 1 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे है. आईएमडी ने कहा कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 140-150 नॉट की जेट स्ट्रीम विंड्स चल रही है और इससे बुधवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है. आईएमडी ने कहा, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों, चंडीगढ़ और दिल्ली में गुरुवार रात/सुबह तक और कुछ हिस्सों में शुक्रवार से रविवार सुबह तक कुछ घंटों के लिए रात/सुबह में घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है.

     

     

    आईएमडी ने कहा, पंजाब के कई हिस्सों में बुधवार को और कुछ हिस्सों में गुरुवार और शनिवार के दौरान शीतलहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है. यह भी कहा गया है कि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति जारी रहने की भी संभावना है. आईएमडी ने भविष्यवाणी की, मंगलवार और गुरुवार के दौरान उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में और मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर की स्थिति होने की संभावना है. आईएमडी ने यह भी कहा कि मंगलवार और बुधवार को उत्तराखंड में पाला पडऩे की संभावना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleन्यूजीलैंड ने तीसरे टी-20 में पाकिस्तान को 45 रन से हराया, फिन एलेन का शानदार शतक
    Next Article अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर गायकों में खुशी, झारखंड के नागपुरी भाषा में गायक धनेश लोहरा ने गाया गीत,प्राण प्रतिष्ठा पर जताई लोक गीत के माध्यम से अपनी खुशी

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.