Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » न्यूजीलैंड ने तीसरे टी-20 में पाकिस्तान को 45 रन से हराया, फिन एलेन का शानदार शतक
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    न्यूजीलैंड ने तीसरे टी-20 में पाकिस्तान को 45 रन से हराया, फिन एलेन का शानदार शतक

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    न्यूजीलैंड ने तीसरे टी-20 में पाकिस्तान को 45 रन से हराया, फिन एलेन का शानदार शतक
    पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार गई है। 5 मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में भी मेजबान टीम ने बाजी मार ली। डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल मैदान पर पाकिस्तान को 45 रनों से हार मिली। न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने 137 रनों की पारी खेली। पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 224 रन बनाए। जवाब में पाक की टीम 179 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।

     

     

    इस मुकाबले में पिच बैटिंग के लिए उतरी आसान नहीं थी, जितनी फिन एलेन की बैटिंग देखकर लगा। न्यूजीलैंड के हर बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझ रहा था लेकिन एलेन ने 16 छक्के और 5 चौकों की मदद से 137 रन ठोक दिए। उन्होंने 62 गेंदों पर करीब 221 की स्ट्राइक रेट से यह पारी खेली। एलेन ने 48 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। हारिस रऊफ के एक ही ओवर में उन्होंने 27 रन ठोके। एलेन के अलावा कोई कीवी बल्लेबाज अर्धशतक तक भी नहीं पहुंच पाया। टिम सिफर्ट ने 23 गेंद पर 31 रन बनाए।

     

     

    पाकिस्तान के लिए सभी 5 गेंदों ने विकेट लिया लेकिन किसी की भी इकोनॉमी 8 से कम की नहीं रही। रऊफ ने तो 4 ओवर में 60 रन खर्च कर दिए थे। कप्तान शाहीन ने 43 और मोहम्मद नवाज ने 44 रन दिए। आखिरी दो ओवर में कीवी टीम सिर्फ 13 रन ही बना सकी, इसके बाद भी स्कोर 224 तक पहुंच गया। पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। सईम अयूब चौथे ओवर में 10 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 13 बॉल का सामना किया। रिजवान ने भी 24 रन बनाने के लिए 20 गेंदें लीं। बाबर आजम ने एक छोर संभाला लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिर रहे थे। फखर जमान ने 10 गेंद पर 19 रन बनाए। आजम खान भी 7 गेंद पर 10 रन ही बना सके।

     

     

    बाबर ने अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन यह जीत के लिए काफी नहीं था। वह 37 गेंद पर 58 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। उनके विकेट के साथ ही पाकिस्तान की सारी उम्मीद भी खत्म हो गई। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके। इस मैदान पर न्यूजीलैंड की टीम अभी तक कोई इंटरनेशनल मैच नहीं हारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुरु गोबिंद सिंह जयंती पर , टेल्को से निकलेगा भव्य नगर कीर्तन, सीजीपीसी की विनती शाम को घरों में करें दीपमाला
    Next Article IMD का एलर्ट: देश के कई राज्यों में ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं, अगले 5 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.