Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत ने वेस्टइंडीज को दो विकेट से हराकर सीरीज जीती, अक्षर पटेल बने मैन ऑफ द मैच
    Breaking News Headlines

    भारत ने वेस्टइंडीज को दो विकेट से हराकर सीरीज जीती, अक्षर पटेल बने मैन ऑफ द मैच

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 25, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. अक्षर पटेल के तूफानी अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 2 विकेट से जीत दर्ज की. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 312 रनों का लक्ष्य रखा. टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन के पचासे के बाद अक्षर की नाबाद 64 रनों की मदद से 49.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. इसके साथ ही भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. भारतीय टीम ने कैरेबियन टीम को लगातार 12वें सीरीज में मात दी है. 35 गेंदों में नाबाद 64 रनों की पारी खेलने वाले अक्षर पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया. अक्षर के अलावा श्रेयस अय्यर ने 63 और संजू सैमसन ने 54 रन बनाएं.

     

    इससे पहले 1st ODI में सस्ते में आउट होने वाले शाई होप ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका बेहतरीन ढंग से निभाई. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को होप और काइल मायर्स ने अच्छी शुरुआत कराई. मायर्स ने आक्रामक बल्लेबाजी की, उन्होंने डेब्यू कर रहे आवेश पर चौथे और छठे ओवर में बाउंड्री लगाई जिससे भारतीय गेंदबाज ने अपने पहले तीन ओवर में 36 रन लुटा दिए थे. मायर्स ने ठाकुर पर पहली दो गेंद में एक चौका और एक छक्का जड़ा. सिराज ने हालांकि शुरुआती स्पैल में कसी गेंदबाजी की. दीपक हुडा ने टीम को पहली सफलता मायर्स को आउट कर दिलाई. काइल मायर्स (39 रन) ने पहले विकेट के लिए होप के साथ 65 रनों का साझेदारी निभाई.

     

    हुडा और पटेल ने फिर कसी गेंदबाजी की जिससे वेस्टइंडीज की टीम 10वें से 20वें ओवर तक केवल 42 रन ही जोड़ सकी. चहल पर 21वें ओवर में होप और ब्रुक्स ने एक छक्का और चौका जड़ दिया. भारतीय कप्तान शिखर धवन ने फिर पटेल को गेंदबाजी पर लगाया जिन्होंने ब्रुक्स का विकेट झटका. शामराह ब्रुक्स (35 रन) ने होप के साथ दूसरे विकेट के लिए 62 रन की भागीदारी निभाई. इसके बाद अगले ही ओवर में युजवेंद्र चहल ने ब्रैंडन किंग को

    खाता भी नहीं खोलने दिया और पवेलियन की राह दिखाई. ब्रुक्स और किंग के आउट होने के बाद कप्तान पूरन के रूप में होप को अच्छा जोड़ीदार मिला.

    होप और पूरन ने मिलकर 28वें ओवर तक टीम का स्कोर 150 रन तक पहुंचाया. पूरन ने 39वें ओवर में चहल पर दो गगनचुंबी छक्के जड़ने के बाद अपना अर्धशतक पूरा किया. पूरन ने पटेल पर एक और छक्का जड़कर 42वें ओवर तक होप के साथ 100 रन की साझेदारी पूरी की. वेस्टइंडीज के कप्तान ने फिर आवेश पर अपनी पारी का छठा छक्का जमाया. लेकिन ठाकुर ने उन्हें बोल्ड कर इस भागीदारी का अंत किया. दोनों ने चौथे विकेट के लिये 126 गेंद में 117 रन की शतकीय भागीदारी निभाई. पूरन ने 77 गेंद में छह छक्कों की मदद से 74 रन की पारी खेली.

     

    शाई होप ने 100वें मुकाबले में 13वीं वनडे सेंचुरी जड़ी
    शाई होप अपने 100वें वनडे मैच में अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने ऑफ साइड पर कुछ बेहतरीन शॉट लगाये और 45वें ओवर में छक्का जड़कर सैकड़ा पूरा किया. होप 49वें ओवर में आउट हुए, उन्होंने 135 गेंद की पारी में आठ चौके और तीन छक्के जमाए. रोवमैन पॉवेल (नाबाद 13 रन) और रोमारियो शेपर्ड (नाबाद 14 रन) ने वेस्टइंडीज को 300 रन के पार पहुंचाया. वेस्टइंडीज ने अंतिम 10 ओवर में 93 रन जोड़े.

    शार्दुल ठाकुर (54 रन देकर तीन विकेट) ने पहले ही ओवर में 13 रन गंवा दिए थे लेकिन इसकी भरपाई उन्होंने तीन विकेट चटकाकर की. आवेश खान पदार्पण में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके, उन्होंने छह ओवर में 54 रन दिए. मोहम्मद सिराज हालांकि कोई विकेट नहीं चटका सके लेकिन उन्होंने 10 ओवर में एक मेडन से 46 रन दिए. अक्षर पटेल (40 रन देकर एक विकेट) और दीपक हुड्डा (42 रन देकर एक विकेट) ने अच्छी गेंदबाजी की जबकि युजवेंद्र चहल (69 रन देकर एक विकेट) ने एक विकेट चटकाया लेकिन थोड़े महंगे साबित हुए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिल्वर बिकिनी में किम कार्दशियन का बोल्ड अवतार, रेत पर लेटकर दिए पोज
    Next Article बीजेपी शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक में पीएम बोले, देश में कारोबारी माहौल को बढ़ावा दें

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.