राष्ट्र संवाद संवाददाता
रानीश्वर/दुमका: उपायुक्त के निदेशानुसार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी -सह- चार्ज पदाधिकारी श्री राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा कार्यालय कक्ष में भारत की जनगणना 2027 से संबंधित मकान सूचीकरण के कार्यों का समीक्षा किया गया। विदित हो कि विभागीय अधिसूचना के अनुसार भारत की जनगणना 2027 से संबंधित मकान सूचीकरण का कार्य दिनांक 16.05.2026 से 14.06.2026 के मध्य किया जाना है। इसके लिए रानीश्वर प्रखण्ड अन्तर्गत 282 मकान सूचीकरण ब्लॉक (HLB) बनाया गया है जिसमें 282 गणनाकर्ता तथा 57 पर्यवेक्षक के द्वारा मकान सूचीकरण कार्य किया जायेगा। गणनाकर्ता तथा पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण दिनांक 28.04.2026 से प्रखण्ड सभागार में आयोजित किया जायेगा । जनगणना कार्यों के निष्पादन के लिए प्रखण्ड में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी -सह- चार्ज पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जिसमें सहायक चार्ज पदाधिकारी, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, जनगणना लिपिक तथा दो शिक्षक भी शामिल है।
उक्त बैकठ में सहायक चार्ज पदाधिकारी श्री विश्वनाथ सिंह सहित अन्य कर्मी और ऑपरेटर उपस्थित थे।

