Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में दूसरे चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले माओवादियों ने लातेहार में पांच ट्रकों में लगाई आग
    Breaking News झारखंड

    झारखंड में दूसरे चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले माओवादियों ने लातेहार में पांच ट्रकों में लगाई आग

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड में दूसरे चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले माओवादियों ने लातेहार में पांच ट्रकों में लगाई आग

    लातेहार : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले लातेहार जिले में माओवादियों ने कथित तौर पर पांच ट्रकों में आग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

    एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना हेरहंज पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लाट वन में देर रात करीब डेढ़ बजे घटी।

    ये ट्रक लातेहार के तुबेद कोयला परियोजना में कोयला परिवहन के काम के लिए लगाए गए थे।

     

     

    लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया, “जब ट्रक कोयला उतार कर लौट रहे थे, तभी प्रतिबंधित झारखंड प्रस्तुति कमेटी (जेपीसी) के सदस्यों ने उनमें आग लगा दी। यह माओवादियों का एक अलग समूह है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।”

    उन्होंने बताया कि माओवादियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा छोड़ा है, जिसमें उन्होंने प्रतिबंधित संगठन के साथ बातचीत होने तक तुबेद कोयला परियोजना में ट्रक में कोयला भरने और उसके परिवहन का काम बंद रखने की धमकी दी है।

     

     

     

    ट्रक चालकों के अनुसार, करीब 12 माओवादी जंगल में पहुंचे और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

    एक अन्य अधिकारी ने बताया, “ट्रक चालकों को अपने वाहनों से उतरने को कहा गया। ट्रकों को आग लगाने से पहले कई गोलियां चलाई गईं।”

    झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 38 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोशल मीडिया पर मिल रहीं शिकायतों को लेकर रेलवे सख्त
    Next Article उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सुबह 11 बजे तक 20.51 प्रतिशत मतदान

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.