Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भूमिज भाषा जे-टेट में शामिल, विधायक संजीव सरदार का सम्मान
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय शिक्षा

    भूमिज भाषा जे-टेट में शामिल, विधायक संजीव सरदार का सम्मान

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    भूमिज भाषा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *भूमिज भाषा को जे-टेट में शामिल कराने पर विधायक संजीव सरदार का हुआ भव्य स्वागत और सम्मान*

    *समाज के सैकड़ो लोगो का प्रतिनिधिमंडल तुरामडीह स्थित विधायक के आवासीय कार्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ पहुँचा*

    पोटका : पोटका विधायक संजीव सरदार के तुरामडीह स्थित आवासीय कार्यालय में भूमिज भाषा को जे-टेट 2026 में शामिल किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय पर भूमिज समाज के सैकड़ो लोगो का प्रतिनिधिमंडल ढोल नगाड़ो के साथ पहुँचा.
    इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

    *भूमिज समाज ने जताया आभार, लोगो में दिखा नया उत्साह*

    प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि विधायक संजीव सरदार ने हमेशा समाज के अधिकार, सम्मान और पहचान के लिए मजबूती से आवाज उठाई है। उनके निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि आज भूमिज भाषा को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान मिली है। इस ऐतिहासिक फैसले से समाज के युवाओं को अपनी मातृभाषा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

    *समाज के हक और पहचान के लिए संघर्ष जारी रहेगा – संजीव सरदार*

    मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि समाज के अधिकार, सम्मान और पहचान की रक्षा के लिए वे हमेशा प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि भूमिज भाषा को जे-टेट में शामिल किया जाना समाज के लंबे संघर्ष का परिणाम है और यह शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा देगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे भी वे समाज के विकास, शिक्षा और हक के लिए इसी तरह निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

    इस अवसर पर उदय सरदार, दीपक सरदार, फूलचंद सरदार, भारत सरदार, गोपीनाथ सरदार, मजोहर सरदार, संजय सरदार, लाल सरदार, ग्राम प्रधान भुगनू सरदार, मधु सरदार, बिहारी लाल सरदार एवं मुखिया काली पदो सरदार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleठाणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर के घर से हथियारों का जखीरा बरामद
    Next Article मानगो स्थित अशोका टॉवर का छज्जा बना जानलेवा: मलबे में दबकर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, निर्माण सुरक्षा पर उठे सवाल

    Related Posts

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    October 23, 2026

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    October 23, 2026

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    चार महीने से खराब जलमीनार, 30 से अधिक घरों में पेयजल संकट

    तामुलिया में 25 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, एसपी होंगे शामिल

    दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा के परिजनों से मिलीं विधायक सविता महतो

    चांडिल में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन, एसआईआर रद्द करने की मांग

    नरवा पहाड़ में विस्थापितों का आंदोलन रंग लाया, 21 मांगों पर सहमति

    बड़बिल में ‘परमात्म दर्शन’ नूतन भवन का उद्घाटन, 1300 श्रद्धालु हुए शामिल

    माताजी आश्रम में योगेश्वरी मां की 164वीं जयंती पर विजया सम्मेलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.