Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » होमलेन ने झारखंड में अपनी मौजूदगी मजबूत की, जमशेदपुर में तीसरे एक्सपीरियंस सेंटर का शुभारंभ
    Breaking News Business Headlines कारोबार जमशेदपुर झारखंड

    होमलेन ने झारखंड में अपनी मौजूदगी मजबूत की, जमशेदपुर में तीसरे एक्सपीरियंस सेंटर का शुभारंभ

    News DeskBy News DeskAugust 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    होमलेन ने झारखंड में अपनी मौजूदगी मजबूत की, जमशेदपुर में तीसरे एक्सपीरियंस सेंटर का शुभारंभ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। भारत के अग्रणी टेक और एआई-सक्षम होम इंटीरियर्स ब्रांड होमलेन ने सोनारी स्थित बिंदल मॉल में अपने तीसरे एक्सपीरियंस सेंटर का शुभारंभ किया। करीब 2,000 वर्गफुट में फैले इस सेंटर में मॉड्यूलर किचन, वार्डरोब और संपूर्ण होम इंटीरियर समाधान उपलब्ध होंगे। ग्राहक यहां 3डी डिजाइन, प्रीमियम मटीरियल और तकनीक आधारित कंसल्टेशन का अनुभव ले सकेंगे।

    सेंटर का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की मौजूदगी में हुआ। कार्यक्रम में जमशेदपुर सांसद बिद्युत बरन महतो, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष इंदर अगरवाल, फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष विजय आनंद मूंका, विजया ग्रुप के संस्थापक फणींद्र महतो व एस.एस. गौर, आकाश इंडिया ग्रुप के निदेशक विशाल सावा व राहुल सावा, आस्था ग्रुप के चेयरमैन सुंदर सिंह, श्रीनाथ ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन सुखदेव महतो, विजया होम्स ग्रुप के निदेशक देवराज महतो व आदित्य गौर मौजूद रहे।

    सेंटर रोशन और शिल्पी अग्रवाल के नेतृत्व वाली बीएनआर होम्स के साथ साझेदारी में शुरू हुआ। होमलेन के सह-संस्थापक एवं सीओओ तनुज चौधरी ने कहा कि कंपनी ग्राहकों को भरोसेमंद और तकनीक-सक्षम समाधान दे रही है। बीएनआर होम्स के पार्टनर रोशन अग्रवाल ने पारदर्शी मूल्य और आसान हैंडओवर को प्रमुख सुविधा बताया। कंपनी के एआई प्लेटफॉर्म स्पेसक्राफ्ट से 3डी विजुअलाइजेशन और तत्काल कीमत मिल सकेगी। ग्राहकों को 45 दिन की डिलीवरी गारंटी और 10 साल की मटीरियल वारंटी भी मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर जगमगाया, हजारों भक्त करेंगे जलाभिषेक

    Related Posts

    तीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर जगमगाया, हजारों भक्त करेंगे जलाभिषेक

    August 16, 2026

    तीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में भव्य जलाभिषेक, हजारों श्रद्धालु करेंगे गंगाजल अर्पण

    August 16, 2026

    केशव महतो कमलेश के दो वर्ष के कार्यकाल पर कांग्रेसियों ने काटा केक, उपलब्धियां गिनाईं

    August 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    होमलेन ने झारखंड में अपनी मौजूदगी मजबूत की, जमशेदपुर में तीसरे एक्सपीरियंस सेंटर का शुभारंभ

    तीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर जगमगाया, हजारों भक्त करेंगे जलाभिषेक

    तीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में भव्य जलाभिषेक, हजारों श्रद्धालु करेंगे गंगाजल अर्पण

    केशव महतो कमलेश के दो वर्ष के कार्यकाल पर कांग्रेसियों ने काटा केक, उपलब्धियां गिनाईं

    तीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में भव्य जलाभिषेक यात्रा और महाआरती की तैयारी

    घाटशिला अनुमंडल में ऑनलाइन लॉटरी के कारोबार के आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सूर्य मंदिर परिसर में फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण

    केशव महतो कमलेश के दो वर्ष पूरे होने पर जमशेदपुर में कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, गिनाईं उपलब्धियां

    अमरप्रीत सिंह काले ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    एजेंडा के बिना मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक बुलाने पर सरयू राय ने उठाए सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.