Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिंदू पीठ  जमशेदपुर के प्रांगण में वीर सावरकर (26 फरवरी) एवं चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    हिंदू पीठ  जमशेदपुर के प्रांगण में वीर सावरकर (26 फरवरी) एवं चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रविवार को हिंदू पीठ  जमशेदपुर के प्रांगण में वीर सावरकर (26 फरवरी) एवं चंद्रशेखर आजाद (27 फरवरी) की पुण्यतिथि मनाई गई ।
    इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इन दोनों महान क्रांतिकारियों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

    इस अवसर पर भारतीय जन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने कहा कि आज के ही दिन सन 1966 में वीर सावरकर ने ईश्वर के सम्मुख स्वयं को अर्पित कर दिया था । इसीलिए इनकी पुण्यतिथि को आत्मार्पण दिवस कहते हैं । आत्मार्पण करने की परंपरा प्राचीन काल से ही चली आ रही है । इधर यह परंपरा लुप्तप्रायः हो गई है । वीर सावरकर ने हम सभी को आत्मार्पण की जानकारी दी ।
    कहा कि वीर सावरकर ने ही पहली बार 1857 की लड़ाई को भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम कहा था ।

    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री इंद्रदेव प्रसाद ने कहा कि आज हम सभी स्वतंत्र है । गर्व से कहते हैं कि हम स्वतंत्र देश के नागरिक हैं परंतु हमें स्वतंत्रता किस आधार पर मिली है , क्या करने के बाद मिला है और कितने लोगों के बलिदान के बाद मिला है ; अगर इस पर चर्चा करेंगे तो निश्चित रूप से हम लोगों को आगे भी क्या करना है इसका मार्गदर्शन हमें मिलेगा ।
    हम वीर सावरकर व चंद्रशेखर आजाद इस प्रकार के व्यक्तियो के जीवन के बारे में चर्चा करेंगे जिसके बारे में पिछले 60 वर्षों में जितनी चर्चा होनी चाहिए वह नहीं के बराबर हुई है ।
    आज जरूरत है कि नौजवानों के बीच में वीर सावरकर और चंद्रशेखर आजाद के बारे में तथा बिस्मिल के बारे में व गुरु परिवार के बारे में और इस प्रकार देश व हिंदुत्व की रक्षा के लिए एवं भारत की रक्षा के लिए इन क्रांतिकारियों ने अपने बारे में कभी सोचा ही नहीं , ऐसे व्यक्ति को याद करना बहुत ही महत्वपूर्ण है ।

    विशेष सलाहकार प्रकाश मेहता ने कहा कि वीर सावरकर के समान अद्वितीय आज तक कोई नहीं हुआ । वे कई मामलों में अद्वितीय थे । विश्व के इतिहास में 25 – 25 वर्ष के दो आजीवन कारावास की सजा इनको हुई थी ।

    इस अवसर पर श्री पोद्दार के अलावे इंद्रदेव प्रसाद , प्रकाश मेहता , बसंत कुमार सिंह , अरविन्द बरनवाल , मनीषा शर्मा , अर्चना बरनवाल , भुवनेश्वरी मिश्रा , शानू सिंह , प्रिंस सिंह , राहुल कुमार , किशोर सिंह एवं अन्य अनेक लोग उपस्थित थे ।

    यह जानकारी भारतीय जन महासभा के द्वारा जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखतरनाक मोड़ की तरफ बढ़ रहा रूस-यूक्रेन युद्ध, पुतिन ने रूसी परमाणु प्रतिरोधी बलों को अलर्ट पर रहने का दिया आदेश
    Next Article श्रीराम कथा में केवट प्रसंग एवं भरत मिलाप के मार्मिक वर्णन से नम हुई आँखें

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.