Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खतरनाक मोड़ की तरफ बढ़ रहा रूस-यूक्रेन युद्ध, पुतिन ने रूसी परमाणु प्रतिरोधी बलों को अलर्ट पर रहने का दिया आदेश
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    खतरनाक मोड़ की तरफ बढ़ रहा रूस-यूक्रेन युद्ध, पुतिन ने रूसी परमाणु प्रतिरोधी बलों को अलर्ट पर रहने का दिया आदेश

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaFebruary 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध भयानक मोड़ की तरफ बढ़ता हुआ दिख रहा है। इस युद्ध में एक तरफ जहां यूक्रेन में भरी तबाही हुई है, वहीं रूस को भी काफी नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है। इसी बीच बातचीत का रास्ता तलाशने के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को लेकर पश्चिमी देशों के साथ जारी तनाव के बीच रूसी परमाणु प्रतिरोधी बलों को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है, जो अपने-आप में एक और खतरनाक संकेत है। आगे क्या स्थिति बनती है, यह देखना काफी महत्वपूर्ण होगा। दूसरी तरफ, एक अच्छी खबर यह भी है कि यूक्रेन ने बेलारूस की सीमा पर रूस के साथ बातचीत के हामी भर दी है। बता दें इससे पहले रूस-यूक्रेन संकट के समाधान में फिर अड़चन तब आ गई थी, जब यूक्रेन ने बेलारूस में बातचीत करने का रूसी प्रस्ताव ठुकरा दिया था। दरअसल, यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा था कि जहां से हमारे देश पर हमले हुए, वहां हम बातचीत नहीं कर सकते। इससे पहले क्रेमलिन बेलारूस में यूक्रेन के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हो गया था। रूस के रक्षा, विदेश मंत्रालयों के कई अधिकारी और मंत्री समेत राष्ट्रपति प्रशासन के कई अधिकारी वार्ता के लिए बेलारूस के होमेल शहर पहुंच चुके थे।nबेलारूस पहुंचे रूसी दल ने कहा कि हम बातचीत के लिए तैयार हैं और हम यूक्रेन के प्रतिनिधि मंडल का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल, रूसी सेना यूक्रेन के दूसरे बड़े शहर खारकीव में घुस चुकी है, जहां पर भीषण युद्ध जारी है, इससे पहले कीव में रूसी हमले को नाकाम करने के यूक्रेनी सरकार के दावे के बाद रूस ने सेना को राजधानी पर चौतरफा हमला करने का कथित आदेश दिया है। रूसी सेना ने रविवार को चौथे दिन भी यूक्रेन के कई शहरों पर आर्टिलरी और क्रूज मिसाइलें दागीं., हालांकि यूक्रेन ने दावा किया कि उसने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीएव में घुस चुकी रूसी सेना को खदेड़ दिया है।कीव में कुछ देर पहले हवाई हमले के सायरन बजाए गए हैं। रूसी सेना ने यूक्रेन से यूरोप ले जाने वाली  गैस  की एक पाइपलाइन को उड़ा दिया है.। R

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोहन को रंगदारी मांगना पड़ा महंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
    Next Article हिंदू पीठ  जमशेदपुर के प्रांगण में वीर सावरकर (26 फरवरी) एवं चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.