Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिंदू जागरण मंच ने टाटा स्टील को चेताया – महापुरुषों के अपमान की गलती ना करें, सरदार पटेल के अपमान पर माँगे माफ़ी
    Breaking News Business Headlines झारखंड राजनीति

    हिंदू जागरण मंच ने टाटा स्टील को चेताया – महापुरुषों के अपमान की गलती ना करें, सरदार पटेल के अपमान पर माँगे माफ़ी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हिंदू जागरण मंच ने टाटा स्टील को चेताया – महापुरुषों के अपमान की गलती ना करें, सरदार पटेल के अपमान पर माँगे माफ़ी

    जमशेदपुर के चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों को अतिक्रमण और लीज़ शर्तों का उल्लंघन बताकर टाटा स्टील ने इसकी शिकायत जिला उपायुक्त से करते हुए हटाने की कार्रवाई का निवेदन किया है। टाटा कंपनी की इस नीति की निंदा करते हुए हिंदू जागरण मंच ने भी कंपनी प्रबंधन पर जबरदस्त पलटवार किया है। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष बलबीर मंडल ने टाटा स्टील प्रबंधन के इस नीति की आलोचना करते हुए प्रबंधन को चेतावनी दिया कि महापुरुषों के अपमान की गलती ना दुहराई जाये। हिंदू जागरण मंच ने माँग किया है कि टाटा स्टील प्रबंधन सरदार पटेल के अपमान पर शहर से माफ़ी माँगें। मालूम हो कि टाटा स्टील ने शहर के चौक-चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमा लगाये जाने पर जिला प्रशासन से शिकायत किया है। टाटा स्टील ने डीसी को लिखे पत्र में बताया है कि बिना अनुमति के गोलचक्कर पर मूर्तियां स्थापित करना लीज़ शर्तों का उल्लंघन है। कंपनी के इस अविवेकपूर्ण निर्णय से हतप्रभ हिंदू जागरण मंच ने टाटा प्रबंधन को दो टूक में चेतावनी दिया कि यदि लीज़ शर्तों का हवाला देकर कंपनी महापुरुषों की प्रतिमा हटाने की गलती करेगी तो हिंदू जागरण मंच भी कंपनी प्रबंधन द्वारा वर्षों से उल्लंघन किये जा रहे कई लीज़ शर्तों को उज़ागर करते हुए ज़ोरदार आंदोलन की शुरुआत करेगी। मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमा को अतिक्रमण के दायरे में लाना अत्यंत निंदनीय है। यदि हटाने की कार्रवाई हुई तो मंच कंपनी कमांड क्षेत्र के सभी कॉलोनी और सड़कों का नामकरण देश के महापुरुषों के नाम पर करने की शुरुआत की जायेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुबोध जी को बधाई धारा 144 लगाने के लिये जिला प्रशासन को धन्यबाद दिया :- चिंटू सिंह
    Next Article सरदार पटेल की प्रतिमा लगाये जाने पर टाटा स्टील की आपत्ति पर भाजपा आक्रोशित, कहा लौहनगरी में लौहपुरुष के प्रति यह आचरण असहनीय

    Related Posts

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    June 18, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    June 18, 2026

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    आदिवासी ही हैं जनजातीय समुदाय, ‘वनवासी’ नहीं : राष्ट्रपति मुर्मू

    ग्रेटर नोएडा में शिवानी फाउंडेशन का विशेष कार्यक्रम

    जहानाबाद, बुलेट पर सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस।

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.