Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरदार पटेल की प्रतिमा लगाये जाने पर टाटा स्टील की आपत्ति पर भाजपा आक्रोशित, कहा लौहनगरी में लौहपुरुष के प्रति यह आचरण असहनीय
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    सरदार पटेल की प्रतिमा लगाये जाने पर टाटा स्टील की आपत्ति पर भाजपा आक्रोशित, कहा लौहनगरी में लौहपुरुष के प्रति यह आचरण असहनीय

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरदार पटेल की प्रतिमा लगाये जाने पर टाटा स्टील की आपत्ति पर भाजपा आक्रोशित, कहा लौहनगरी में लौहपुरुष के प्रति यह आचरण असहनीय

    जमशेदपुर। बिस्टुपुर खरकई गोलचक्कर के समीप लौहपुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा लगाये जाने पर टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा जिला उपायुक्त से शिकायत किये जाने को लेकर भाजपा ने नाराजगी जताई है। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि लौहनगरी जमशेदपुर में लौहपुरुष के प्रति ऐसा आचरण अत्यंत दुःखद और असहनीय है। रविवार को जारी प्रेस-विज्ञप्ति में जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि सरदार पटेल की प्रतिमा को लगाने संबंधी अनुमति के लिए माननीय सांसद विद्युत वरण महतो ने टाटा स्टील के पदाधिकारियों को दर्जनों बार पत्र लिखकर अनुमति मांगी। कई बार वरीय पदाधिकारी से मिलकर इस ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। परंतु इस दिशा में कोई पहल ना करने पर अंततः भाजपा ने जन भावनाओं का सम्मान कर राष्ट्रीय एकता दिवस पर उनकी प्रतिमा स्थापित की। परंतु टाटा स्टील प्रबंधन अनावश्यक रूप से इसपर विवाद खड़ा करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर समाज के प्रतिनिधियों ने अनेकों बार अपनी मांगों को रखा था जिसपर माननीय सांसद ने संज्ञान लेकर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि देश के महापुरुष हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। देश के महापुरुषों को अपमानित करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।

     

    वहीं, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने भी इस मामले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील प्रबंधन को देश के महापुरुषों के सम्मान के प्रति और संवेदनशील होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील के आपत्ति के बाद अगर प्रतिमा को किसी भी प्रकार की क्षति पहुंचती है या फिर उसे हटाये जाने की पहल की जाती है तो पूरा पटेल समाज सहित मोर्चा के कार्यकर्तागण कंपनी प्रबंधन और प्रशासन के विरोध में उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी कीमत पर ऐसे कुत्सित इरादों को सफल होने नहीं देगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिंदू जागरण मंच ने टाटा स्टील को चेताया – महापुरुषों के अपमान की गलती ना करें, सरदार पटेल के अपमान पर माँगे माफ़ी
    Next Article प्रो रविकांत आनन्द लिखित किताब एग्रीकल्चरल जोगरफी का हुआ विमोचन

    Related Posts

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2026

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.