Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल की खाड़ी में उठ रहे तूफान से छत्तीसगढ़ में तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    बंगाल की खाड़ी में उठ रहे तूफान से छत्तीसगढ़ में तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    News DeskBy News DeskOctober 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *बंगाल की खाड़ी में उठ रहे तूफान से छत्तीसगढ़ में तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट*

    *राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद*

    रायपुर:- दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर नया चक्रवाती सिस्टम सक्रिय हो गया है। इससे 27 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई गई है। शनिवार से ही शहर में दिनभर बदली छाई रही और शाम को बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम दो दिनों में गंभीर साइक्लोनिक तूफान का रूप ले सकता है, जो 28 अक्टूबर की रात तक आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा। बंगाल की खाड़ी में उठ रहा चक्रवात 72 घंटे में गंभीर रूप लेगा।

     

    *90 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं*
    मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार खाड़ी में बना डिप्रेशन पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 26 अक्टूबर तक गहरे डिप्रेशन और 27 तारीख की सुबह तक साइक्लोनिक तूफान में तब्दील हो सकता है। यह 28 अक्टूबर की रात काकीनाडा से कलिंगपट्टनम के बीच तटीय आंध्र प्रदेश को पार कर सकता है। इस दौरान 90 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।

    *प्रदेश का तापमान और वर्षा का हाल*
    प्रदेश में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री रायपुर में और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

    *बना हुआ है सिस्टम*
    दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन उसी क्षेत्र में केंद्रित है। 26 अक्टूबर तक इसके गहरे डिप्रेशन में बदलने और 27 को साइक्लोनिक तूफान बनने की संभावना है। यह सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा और 28 अक्टूबर की रात को आंध्र प्रदेश तट से टकराएगा।

    बंगाल की खाड़ी में उठ रहे तूफान से छत्तीसगढ़ में तेज बारिश के आसार मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट*
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेलवे की जमीन पर अवैध निर्माण को हटाने के लिए थमाया नोटिस,7 दिन की मोहलत ने बढ़ाई चिंता
    Next Article आदित्यपुर में बिल्डर से मांगी गई 10 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर बम से उड़ाने की धमकी

    Related Posts

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2026

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.