Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेलवे की जमीन पर अवैध निर्माण को हटाने के लिए थमाया नोटिस,7 दिन की मोहलत ने बढ़ाई चिंता
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    रेलवे की जमीन पर अवैध निर्माण को हटाने के लिए थमाया नोटिस,7 दिन की मोहलत ने बढ़ाई चिंता

    News DeskBy News DeskOctober 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रेलवे की जमीन पर अवैध निर्माण को हटाने के लिए थमाया नोटिस,7 दिन की मोहलत ने बढ़ाई चिंता

    *राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद*

    कोरबा:- रेलवे भूमि किमी 705/12-16 पर निर्मित अवैध निर्माण हटाने के सम्बंध में नोटिस दिए जाने से इंदिरा नगर दुरपा रोड के रहवासियों में खलबली मच गई है।
    वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (रेलपथ) के कार्यालय द्वारा 25 अक्टूबर 2025 को जारी व थमाई गई नोटिस में कहा गया है कि- आपके द्वारा रेलवे भूमि अवैध कब्जा किये हुए हैं, उक्त अवैध कब्जा को प्रत्र प्राप्ति के 7 दिन के अंदर आपके ‌द्वारा हटाई जाए, अन्यथा रेल प्रशासन के द्वारा उक्त अवैध कब्जा को बलपूर्वक हटा दिया जाएगा, साथ ही आपके विरुद्ध विभागीय कानूनी कार्यवाही की जायेगी, जिसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे।

     

     

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे SEC Railway के द्वारा उक्त नोटिस की प्रतिलिपि 1. सहायक मंडल अभियंता/चांपा, 2. पोस्ट प्रभारी/रेल सुरक्षा बल/कोरबा व 3. थाना प्रभारी, सिटी कोतवाली कोरबा (छ.ग.) को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है। बताया जा रहा है कि रेलवे के द्वारा नया निर्माण कार्य कराया जाना है जिसके संबंध में भूमि की आवश्यकता होने के कारण स्थल खाली करने के लिए नोटिस जारी की गई है।

     

    *वर्षों से काबिज हैं उक्त लोग*
    गणेश राम, महादेव दास, अरुण सिंह, दीपक कुमार आदि लोगों को नोटिस मिला है। इन्होंने बताया कि हम लोग वर्षों से यहां पर अपना घर-मकान बनाकर निवासरत हैं और जीवन-यापन कर रहे हैं। रेलवे के द्वारा उन्हें उजाड़ने के लिए नोटिस दे दी गई है जिसमें सिर्फ 7 दिन की मोहलत दी गई है। इतने कम समय में और बिना कोई जगह,बिना किसी आर्थिक सहायता के आखिर वे अपने लिए घर कहां ढूंढेंगे और कहां घर बनाएंगे? उनके सामने रेलवे ने बड़ी संकट खड़ी कर दी है।

    7 दिन की मोहलत ने बढ़ाई चिंता रेलवे की जमीन पर अवैध निर्माण को हटाने के लिए थमाया नोटिस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाथियों का आतंक जारी, 9 गांवों के 54 किसानों की फसल चौपट, प्रशासन अलर्ट मोड पर
    Next Article बंगाल की खाड़ी में उठ रहे तूफान से छत्तीसगढ़ में तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Related Posts

    टाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

    April 24, 2026

    बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

    April 24, 2026

    पोटका में पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी, ग्राम स्वराज को मजबूत करने पर जोर

    April 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    समाजसेवी करनदीप सिंह की पहल रंग लाई, उपायुक्त से मुलाकात में जेम्को कालीमाटी विद्यालय के नए भवन का आश्वासन

    पुलिस खातों में 45 लाख का घोटाला, पश्चिमी सिंहभूम में मचा हड़कंप, आरक्षी समेत कई कर्मी हिरासत में

    अवैध बालू खनन से भटके हाथी, घर में घुसकर मां-बेटी को कुचला

    चार माह से राशन नहीं मिलने पर कार्डधारियों ने किया पोटका प्रखंड कार्यालय का घेराव

    टाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

    बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

    पोटका में पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी, ग्राम स्वराज को मजबूत करने पर जोर

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल

    जमशेदपुर: कार सीखने के दौरान हादसा, बाइक सवार घायल

    जमशेदपुर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती पर भव्य जनसभा और सांस्कृतिक समागम 25 अप्रैल को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.