Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जन-सुनवाई कार्यक्रम में उमड़ी आम जनता जनता की समस्याओं को सुना, साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    जन-सुनवाई कार्यक्रम में उमड़ी आम जनता जनता की समस्याओं को सुना, साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया

    News DeskBy News DeskFebruary 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आज तिलक पुस्तकालय में जन सुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्याओं को सुना, साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया

    जन-सुनवाई कार्यक्रम में उमड़ी आम जनता जनता की समस्याओं को सुना, साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया

    राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता शनिवार को जमशेदपुर में जनता दरबार लगाकर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से अवगत हुए और ज्यादातर मामलों से संबंधित पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए समाधान का निर्देश दिए. मंत्री ने बताया कि प्रदेश प्रभारी के निर्देश पर कांग्रेस के सभी मंत्रियों को अपने जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याओं के समाधान का निर्देश प्राप्त हुआ है उसी के आलोक में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. वही भाषा विवाद को लेकर दिए गए बयानों पर कायम रहने की बात उन्होंने कही. उन्होंने कहा राज्य में जनता की सरकार है और जनता जो चाहेगी वही होगा. क्षेत्रीय पार्टी के अपने विचार हो सकते हैं, लेकिन कांग्रेस भारतीयता की बात करता है. भाषा विवाद पर उनका स्टैंड आज भी कायम है. वही मंत्री ने जमशेदपुर शहर में लगातार बढ़ते अपराधिक घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए भरोसा दिलाया है, कि इससे मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया गया है. जल्द ही जमशेदपुर में अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी और शहर में अमन चैन से लोग जी सकेंगे. उन्होंने बताया कि जनता से किए गए वायदों के तहत उनकी शिकायतों को सुनते हुए समाधान के लिए सरकार प्रतिबंध है

     

    जन-सुनवाई कार्यक्रम में उमड़ी आम जनता

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूमजिला कांग्रेस के तत्वावधान में 26 फरवरी, शनिवार को  मंत्री श्री बन्ना गुप्ता म(स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण एवं आपदा प्रबंधन विभाग) ने आम जनता से जन-समस्या को सुनें तथा समस्या समाधान का प्रयास किया।
    जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ ने सर्वप्रथम  मंत्री बन्ना गुप्ता का प्रोटोकॉल के तहत स्वागत किया। बड़े पैमाने पर कांग्रेसजनों ने भी फुलमाला, अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपराह्न 3:00 तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर, रजिस्ट्रेशन का अवधी दोपहर 12:00 से अपराहन 3:00 बजे तक किया गया। इसके पश्चात बारी बारी से जन-सुनवाई प्रारंभ हुआ। इस दौरान प्रशासनिक मामले, आवासीय मामले, पेंशन मामले, स्वास्थ्य मामले, शिक्षा मामले, अनुकम्पा पर आधारित लंबित मामले, आवास मामले, परिवारिक मामले, विधुत मामले, मंदिर कमिटी के मामले, जन वितरण प्रणाली के मामले को सुना। जन-सुनवाई कार्यक्रम का संचालन एवं प्रबंधन कार्य वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद एवं ब्रजेन्द्र तिवारी ने किया।

    इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ, पूर्व प्रदेश सचिव अजय सिंह, जोनल कोऑडिनेटर अशोक सिंह, खगेनचन्द्र महतो, एल बी सिंह, कमल किशोर अग्रवाल, राकेश तिवारी कोल्हान प्रमण्डल प्रवक्ता, ओमप्रकाश उपाध्याय, आनंद मय पात्रा, शफी अहमद खान, अपर्णा गुहा, नीरज सिंह अध्यक्ष युवा, इंतिखाब वास्ती, पवन कुमार बबलू, परविंदर सिंह, सामंता कुमार, प्रभात ठाकुर, मनोज झा, संजय तिवारी, बबुआ झा, रवि दुबे, जय सी महंती, धन्नो महतो, मो नौशाद युवा महामंत्री प्रदेश, विपिन ठाकुर, राजनारायण यादव, संजय झा संत,ईश्वर सिंह अध्यक्ष मानगो प्रखण्ड, भवानी सिंह, गुरदीप सिंह, अजय मिश्रा, कैलाश रजक, जे पी साहू, राज कुमार दास मुख्य रूप से शामिल हुए।
    भोजपुरी मंच के अध्यक्ष अजय मिश्रा ने माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता को अंगवस्त्र एवं भागवत गीता प्रदान कर स्वागत किया।
    कुल 119 मामले को माननीय मंत्री ने जन-सुनवाई कार्यक्रम के तहत सुना एवं समाधान का प्रयास किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिलाधिकारी का समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न
    Next Article देश व दुनिया की महत्वपूर्ण नीतियों को तैयार करने की ट्रेनिंग देगा एक्सएलआरआइ

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    June 7, 2026

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    June 7, 2026

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    एनएच-33 पर ऑटो की भीषण भिड़ंत, छह घायल, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.