Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिलाधिकारी का समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न
    Uncategorized

    जिलाधिकारी का समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट

    समस्तीपुर

    समस्तीपुर के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आरटीपीएस,7 निश्चय, पंचायत सरकार भवन, सोलर स्ट्रीट लाइट, भारत नेट/NOFN, सार्वजनिक कुआं जीर्णोद्धार इत्यादि की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आहूत की गई।

    बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, बीएसएनएल के प्रतिनिधि,जिला प्रबंधक सीएससी, नोडल डीपीआरसी समस्तीपुर और सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी उपस्थित थे।

    बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए:

    1. Bharat net/NOFN/FTTH सभी पंचायतों में उक्त की योजनाओं से इंटरनेट कनेक्शन की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में 185 पंचायतों में इंटरनेट कनेक्टिविटी लाइव है, शेष पंचायतों में इंटरनेट कनेक्टिविटी एक माह के अंदर लाइव कराने का निर्देश बीएसएनएल,बीबीएनएल एवं जिला प्रबंधक सीएससी को दिया गया।
    2. पंचायत सरकार भवन:
    जिले में 87 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण है। 21 में कार्य प्रगति पर है, जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु तकनीकी सहायक से सर्वेक्षण कराकर भूमि चयन की कार्यवाई पूर्ण कराएं।
    3. सभी पंचायतों में शत-प्रतिशत आरटीपीएस केंद्र/ पंचायत कार्यालय को क्रियाशील कराने का निर्देश के साथ इस कार्य का शतत अनुश्रवण करने का निर्देश भी जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज प्राधिकारी को दिया गया।
    4. मुख्यमंत्री पेयजल निश्चय योजना के सात अपूर्ण योजनाओं को 15 दिनों के अंदर पूर्ण कराने का निर्देश संबंधित प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को दिया गया।
    5. जिला के वेबसाइट पर पंचायतों में कार्यरत कार्यपालक सहायक/ तकनीकी सहायक/ लेखापाल सह आईटी सहायक की सूची मोबाइल नंबर सहित अपलोड कराने का निर्देश दिया गया।
    6. पंचायत स्तर पर संचालित आरटीपीएस केंद्रों पर प्राप्त निष्पादित लंबित आवेदनों की साप्ताहिक समीक्षा करने का निर्देश सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी को दिया गया।
    7. पंचायती राज विभाग के द्वारा जिला अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं का टि्वटर अकाउंट बनाकर अपलोड करने का निर्देश दिया गया।
    8. जल जीवन हरियाली पोर्टल पर दिखाए जा रहे कूओं की संख्या, वास्तविक संख्या से अधिक दिखाया जा रहा है, जिसे तकनीकी सहायक से सर्वेक्षण कराकर एवं विभाग से समन्वय स्थापित कर वास्तविक संख्या के अनुरूप जल जीवन हरियाली पोर्टल सुधार कराने का निर्देश दिया गया। तत्पश्चात सभी कूओं का जीर्णोद्धार कराने का निर्देश दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रीराम कथा में राम-सीता विवाह के प्रसंग की हुई कथा, प्रसंग सुनकर श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे, संगीतमय कथा पर घंटों झूमते रहे श्रद्धालु
    Next Article जन-सुनवाई कार्यक्रम में उमड़ी आम जनता जनता की समस्याओं को सुना, साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    July 13, 2026

    UCIL जादूगोड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, व्यवस्था चरमराई – BJP के दबाव में प्रबंधन ने माने 9 वादे

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.