स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया टाटा ट्रस्ट द्वारा नवनिर्मित कैंसर अस्पताल का निरीक्षण, वन महोत्सव के अवसर पर किया पौधारोपण
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज कांके स्थित टाटा ट्रस्ट द्वारा नवनिर्मित कैंसर अस्पताल का निरीक्षण किया
इस अवसर पर उन्होंने कंस्ट्रक्शन साइट के साथ ही विभिन्न विभागों का भी अवलोकन किया, अवलोकन के बाद उन्होंने कंपनी प्रबंधन के साथ आयोजित बैठक में प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
*कैंसर पीड़ितों के लिए वरदान साबित होगा: बन्ना गुप्ता*
मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि कैंसर पीड़ितों के लिए ये अस्पताल वरदान साबित होगा, राज्य सरकार इसके सफल संचालन हेतु हर संभव मदद करेगी, उन्होंने बताया कि 87 बेड वाले इस अस्पताल के बनने से रांची और आस पास के जिलों के मरीजों के लिए इलाज आसान हो जाएगी।
मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया पौधारोपण

मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज से शुरू हो रहे वन महोत्सव के संदर्भ में अस्पताल परिसर में पौधा लगाया, अपने संदेश के माध्यम से उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान जल जंगल और जमीन हैं, पर्यावरण संरक्षण के दिशा में झारखंड अग्रणी भूमिका निभा रहा है और भविष्य में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा, यहाँ के लोग प्रकृति प्रेमी और प्रकृति उपासक भी हैं इस कारण हमारे दिनचर्या ,संस्कृति और संस्कार में प्रकृति की रक्षा करना है।
इस अवसर पर प्रोजेक्ट हेड शैलेश कुमार, नीलेश कुमार, जितेंद्र तिवारी, सतीश नायर, अदिति सेनगुप्ता आदि कम्पनी के अधिकारी उपस्थित रहे।

