Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 6 कर्मचारियों की मौत
    Breaking News Headlines

    गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 6 कर्मचारियों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भरूच. गुजरात के भरूच में एक केमिकल कंपनी में विस्फोट हो गया है. इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है. घटना अहमदाबाद से करीब 235 किलोमीटर दूर दहेज औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूनिट में तड़के करीब तीन बजे हुई. भरूच की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने कहा कि छह स्टाफ एक रिएक्टर के पास काम कर रहे थे. इसी दौरान वहां विस्फोट हो गया.

    पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने कहा, रिएक्टर में विस्फोट से फैक्ट्री में आग लग गई. रिएक्टर के पास काम करने वाले सभी छह लोगों की मौत हो गई. बाद में शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही आग पर भी काबू पा लिया गया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि एक स्टाफ धमाके की वजह से लापता हो गया है. जिसकी तलाश की जा रही है. धमाका इतना तेज़ था की इसकी आवाज़ दूर तक सुनाई दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल कंपनी की तरफ से हादसे को लेकर कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
    अधिकारियों ने बताया कि यह घटना अहमदाबाद से करीब 235 किलोमीटर दूर दहेज औद्योगिक क्षेत्र स्थित इकाई में रविवार देर रात तीन बजे हुई. भरूच पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने बताया कि हादसे में मारे गए छह लोग उस संयंत्र के निकट काम कर रहे थे, जिसमें विलायक आसवन प्रक्रिया के दौरान अचानक विस्फोट हो गया.

    उन्होंने कहा, संयंत्र में विस्फोट के कारण कारखाने में आग लग गई. संयंत्र के निकट काम कर रहे सभी छह लोगों की मौत हो गई. शवों को बाद में बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. आग पर काबू पा लिया गया है. अधिकारी ने बताया कि हादसे में कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार में बेमौसम बारिश, ओला गिरने से फसल की भारी तबाही
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.