Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में बेमौसम बारिश, ओला गिरने से फसल की भारी तबाही
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार में बेमौसम बारिश, ओला गिरने से फसल की भारी तबाही

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार में मौसम का मिजाज कई जिलों में बदला है. राज्य भर में मौसम की दो तरह की स्थिति बनी हुई है. लगातार सूबे के अलग-अलग भाग में पुरवा और पछुआ के बहाव से आंधी पानी की परिस्थितियां तैयार हो सकती हैं. उत्तरी बिहार में नमी युक्त पुरवैया हवा चल रही है जिसके चलते पूर्वी और पश्चिमी चंपारण से लेकर किशनगंज और अररिया तक बारिश का अनुमान है वहीं दक्षिण बिहार में पछुआ हवा चल रही है.

    किशनगंज में कल यानी रविवार को अचानक ने मौसम ने करवट ली. यहां पोठिया और ठाकुरगंज प्रखंड में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई जिससे खेतों में खड़ी मक्का गेहूं और अनानास की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. किसान फसल को काटने की तैयारी में थे तभी प्रकृति के प्रकोप ने उन्हें बर्बाद कर दिया. आंधी से नुकसान का पदाधिकारी जायजा लेंगे.
    बगहा में भी मौसम का असर देखने को मिला. यहां वाल्मीकिनगर में भारी बारिश और ओले गिरने के चलते गेहूं की खड़ी फसल बर्बाद हो गई. बगहा के वाल्मीकिनगर, सेमरा, चौतरवा और भैरोगंज के इलाके में गेहूं की फसल के साथ ही रबी की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है. वैसे असमय वर्षा से लोगों को तो राहत मिली है लेकिन किसानों की कमर तोड़ दी है.

    बेतिया में रविवार की देर रात मौसम ने अचानक मिजाज बदला और तेज हवा के साथ लगभग आधे घंटे बारिश हुई. बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई. दोपहर तक लोगों का गर्मी से बुरा हाल था लोकिन बारिश और तेज हवा चलने से मौसम काफी ठंडा हो गया. नरकटियागंज और भारत नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है जिससे आम और लीची की फसलों को नुकसान पहुंचा है.बिहार के कई इलाके में भीषण गर्मी का कहर जारी है. जगह-जगह वायुमंडल में बादलों के सेल तैयार हो रहे हैं जिसके चलते कुछ जगहों पर काल वैशाखी की सक्रियता दिख सकती है. अगले एक हफ्ते में राज्य में कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी और पानी के आसार बन सकते हैं. दिन के शुरू में तापमान काफी ज्यादा रहेगा जबकि दोपहर बाद मौसम में बदलाव दिखेगा. बक्सर, गया, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, बांका और आसपास के एक दो जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है. दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में आज लू की स्थिति बनी रह सकती है. अभी दक्षिण बिहार के कई इलाकों में हीट वेव से निजात मिलने के आसार नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल: बर्थ-डे पार्टी में TMC नेता के बेटे ने नाबालिग फ्रेंड से किया रेप, अगले दिन मौत
    Next Article गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 6 कर्मचारियों की मौत

    Related Posts

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    June 22, 2026

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    युद्धविराम से आगे: क्या विश्व अहिंसा की ओर बढ़ेगा?

    कॉलेजियम व्यवस्था: न्यायिक मर्यादा और पारदर्शिता का संतुलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.