Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दीक्षांत समारोह को संबोधित करते अतिथि, दीक्षांत समारोह में उपस्थित छात्राएं
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर सरायकेला-खरसावां

    दीक्षांत समारोह को संबोधित करते अतिथि, दीक्षांत समारोह में उपस्थित छात्राएं

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दीक्षांत समारोह को संबोधित करते अतिथि, दीक्षांत समारोह में उपस्थित छात्राएं

    जीसीजेडी हाई स्कूल में दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन

    -10वीं व 12 वीं के छात्रों को सफलता का शुभाशीष के साथ दी गयी विदाई

    मुसाबनी:- गिरीश चंद्र झुरो देवी उच्च विद्यालय मुसाबनी में शनिवार को दसवीं व बारहवीं कक्षा के छात्र छात्राओं के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

     

    इस मौके पर सभी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर व कलम भेंट कर परीक्षा की अग्रिम शुभकामनाएं विद्यालय प्रबंधन की ओर से दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीसीजेडी हाई स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष सत्य नारायण ओझा ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुसाबनी ने अंचल अधिकारी हृषिकेश मरांडी विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉलेज के सचिव सह समाजसेवी बाबूलाल सिंह, विद्यालय के संस्थापक सह सचिव कुन्दन कुमार सिंह, मोहन चंद्र मार्डी, हिमांशु पात्रो, सरस्वती विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य रूमी सरकार, प्रिंसिपल मुरारी प्रसाद सिंह ,शिवपूजन सिंह
    चौहान, निराकार साहू आदि आदि उपस्थित थे।

     

    दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अंचल अधिकारी हृषिकेश मरांडी ने
    कहा कि छात्र छात्राओं को मेहनत करने की जरूरत है। बच्चे अपने मेहनत के बदौलत हर मुकाम को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    उन्होंने अपने संबोधन से बच्चों में हौसला अफजाई किया। कहा आपके ऊपर आपके माता ,पिता, स्कूल ,शिक्षक आपके सगे संबंधियों का काफी भरोसा रहता है यह भरोषा टूटने न पाए इस बात का हमेशा ख्याल रखना चाहिए।

     

    उन्होंने परीक्षा से संबंधित कई वेहतरीन जानकारी एवं टिप्स दिए।
    इंटर कॉलेज के सचिव बाबूलाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संस्कार के बिना शिक्षा अधूरी है। इसलिए सभी बच्चों को अनुशासित व संस्कारवान अवश्य होना
    चाहिए। उन्होंने इस संदर्भ में कई रोचक कहानियां भी बच्चों को सुनायी।
    संस्थापक कुंदन कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान सकारात्मक सोच रखने आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में बैठने का आह्वान किया। उन्होंने रामायण एवं भागवत गीता के कई संदर्भ से बच्चों को प्रेरित किया।
    सभापति सत्य नारायण ओझा ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को एकाग्रता के साथ पढ़ाई करना चाहिए ।उन्होंने कड़ी मेहनत से बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने की सलाह दी।
    नवम के छात्र-छात्राओं ने प्रतिनिधि भाषण प्रस्तुत किया गया। स्वागत भाषण इंटर कॉलेज के प्राचार्य शिव पूजन सिंह ने दिया।इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की अद्भुत नजारा पेश किया। मौके पर पूरे स्कूल के बच्चों के लिए सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र- छात्राओं ने सामूहिक फोटो सेशन भी करवाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद द्वारा विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी की भ्रमणशील बस लगाई गई
    Next Article राष्ट्र संवाद के खबर का असर : जनसंघ काल के नेता सच्चिदानंद राय से मिलने टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ,पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास डॉक्टर से ली पूरी जानकारी

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.