Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टेल्को थाना के नवनियुक्त प्रभारी सुरेश प्रसाद का भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं
    जमशेदपुर झारखंड

    टेल्को थाना के नवनियुक्त प्रभारी सुरेश प्रसाद का भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) 

     

    जमशेदपुर के टेल्को थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद का रविवार को क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं। स्वागत कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता करनदीप सिंह, जनता दल यूनाइटेड महिला मोर्चा की सुमन गुप्ता, जिला मंत्री मुन्ना देवी, लकी सिंह और विजय झा मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि टेल्को क्षेत्र औद्योगिक और घनी आबादी वाला इलाका है, इसलिए यहां कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।

    उन्होंने उम्मीद जताई कि थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल और मजबूत होगा। इस मौके पर थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण करना और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से ही अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि टेल्को थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकपाली पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी सुशांतो कर्मकार गिरफ्तार
    Next Article महिला दिवस पर सीपीआई का महिला सम्मान समारोह

    Related Posts

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    July 18, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    July 18, 2026

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    जमधेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीण ने किया परसुडीह थाना का घेराव

    सरायकेला में युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.