Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामनवमी पर भव्य समारोह का आयोजन, अवधेश कुमार सिंह हुए सम्मानित
    जमशेदपुर झारखंड

    रामनवमी पर भव्य समारोह का आयोजन, अवधेश कुमार सिंह हुए सम्मानित

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जमशेदपुर: रामनवमी के शुभ अवसर पर विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान शहर की कई प्रमुख अखाड़ा एवं पूजा समितियों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

    सम्मानित करने वालों में श्री श्री बजरंग अखाड़ा समिति पंचवटी नगर सोनारी, श्री बुढवा शिव मंदिर बागबेड़ा, पवनपुत्र बजरंग अखाड़ा सोनारी, श्री हनुमान मंदिर अखाड़ा टेल्को, शिव हनुमान मंदिर अखाड़ा परसुडीह एवं श्री रामनवमी ध्वज समिति बिष्टूपुर शामिल रहे। इसके साथ ही अखाड़ा समिति की ओर से उन्हें बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।

    समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ, जो भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रूप में त्रेतायुग में राजा दशरथ और माता कौशल्या के पुत्र के रूप में अवतरित हुए। उनका अवतार पृथ्वी पर रावण और अन्य असुरों के अत्याचार से ऋषि-मुनियों एवं मानव समाज को मुक्त कराने के लिए हुआ था।

    उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने असुरों का संहार कर सत्य और धर्म की स्थापना की तथा मर्यादापुरुषोत्तम के रूप में मानव समाज को आदर्श जीवन का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि भगवान शंकर के 11वें रुद्र अवतार के रूप में श्रीहनुमान जी का जन्म हुआ, जिन्होंने श्रीराम के कार्यों में सहयोग करते हुए धर्म की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा और पूरे आयोजन में भक्ति और श्रद्धा की झलक देखने को मिली।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामनवमी एवं बसंती दुर्गा पूजा शोभायात्रा शांतिपूर्ण संपन्न, केन्द्रीय अखाड़ा समिति ने जताया आभार
    Next Article युवा संवाद में सामाजिक बदलाव का संकल्प, कुरीतियों के खिलाफ युवाओं की हुंकार

    Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना घटक -3 के तहत बन रहे आवासों का उपनगर आयुक्त के द्वारा किया गया स्थल निरीक्षण

    May 14, 2026

    रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ लॉन्च, 114 अड्डेबाजी स्थलों पर नजर, 76 रूटों पर पैदल गश्ती और 69 प्वाइंट पर रोजाना चेकिंग

    May 14, 2026

    रांची: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम लगभग दो वर्षों बाद जेल से बाहर, पत्नी निशात आलम बनीं जमानतदार

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री आवास योजना घटक -3 के तहत बन रहे आवासों का उपनगर आयुक्त के द्वारा किया गया स्थल निरीक्षण

    रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ लॉन्च, 114 अड्डेबाजी स्थलों पर नजर, 76 रूटों पर पैदल गश्ती और 69 प्वाइंट पर रोजाना चेकिंग

    रांची: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम लगभग दो वर्षों बाद जेल से बाहर, पत्नी निशात आलम बनीं जमानतदार

    चांडिल थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 05 अवैध महुआ चुलाई अड्डे ध्वस्त

    13 साल बाद फूटा विस्थापितों का गुस्सा, रोजगार की मांग को लेकर अमलगम स्टील गेट पर परिवार संग धरने पर बैठे ग्रामीण

    जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, दूसरे दिन भी पंपों पर लंबी कतारें; प्रशासन से सुरक्षा की मांग

    जमशेदपुर समेत कोल्हान के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का बढ़ता आतंक, रातभर पहरा देने को मजबूर ग्रामीण

    रफ्तार का कहर, हाईवा ट्रक से कुचलकर मासूम छात्रा की मौत

    आदित्यपुर में दुकानदार और दो बेटों पर जानलेवा हमला, पुलिस के सामने चली मारपीट; इलाके में दहशत

    छोटागोविंदपुर में विधायक मंगल कालिंदी ने किया ब्राह्मण समाज के भवन का भूमि पूजन; वर्षों पुरानी माँग हुई पूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.