Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव-2025 का रंगारंग समापन, कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति ने मोहा मन, छऊ गुरुओं व मीडिया कर्मियों को किया गया सम्मानित
    Headlines झारखंड

    राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव-2025 का रंगारंग समापन, कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति ने मोहा मन, छऊ गुरुओं व मीडिया कर्मियों को किया गया सम्मानित

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव-2025 का रंगारंग समापन, कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति ने मोहा मन, छऊ गुरुओं व मीडिया कर्मियों को किया गया सम्मानित

    तीन दिवसीय राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव- 2025 का रंगारंग समापन हुआ. देर रात तक चले कार्यक्रम का शुभारंभ छऊ कलाकारों व स्कूली बच्चों ने दीप प्रज्वलित कर किया. उसके बाद छऊ कलाकेंद्र सरायकेला के कलाकारों ने यात्राघट मंगलाचरण की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा उपयुक्त रविशंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, छऊ कला केंद्र की सचिव सह एसडीओ निवेदिता नियति सहित जिले के तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी एवं कला प्रेमी मौजूद रहे.

    देर रात तक चले कार्यक्रम में छऊ के विभिन्न शैलियों के कलाकारों ने मौजूद अतिथियों एवं हजारों की संख्या में शामिल कला प्रेमी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर बांधे रखा. उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव- 2025 के सफल संचालन पर जिले के तमाम प्रशासनिक पदाधिकारियों, आर्टिस्ट एसोशिएशन एवं राजकीय छऊ कला केंद्र के गुरुओं एवं कलाकारों को धन्यवाद दिया. साथ ही अपने इस कला को और बुलंदी पर पहुंचाने एवं कला संस्कृति को बचाए रखने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि सरायकेला से निकलकर छऊ विश्व के मानचित्र पर अपना परचम लहरा रहा है. इसे सहेजने और संजोए रखने की आवश्यकता है.

    वहीं छऊ कलाकेंद्र की सचिव सह एसडीओ निवेदिता नियति ने भी महोत्सव के सफल समापन पर जिले वासियों को धन्यवाद दिया. महोत्सव के समापन सत्र के पश्चात विभिन्न श्रेणियों के छऊ कलाकारों एवं दल को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया. साथ ही छऊ गुरुओं एवं पद्मश्री प्राप्त छऊ कलाकारों को सम्मानित किया गया. इस दौरान लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के दौरान बेहतर एवं निर्विवाद मीडिया कवरेज करने को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने तमाम मीडिया हाउस के जिले भर से शामिल हुए करीब 50 से भी अधिक मीडिया कर्मियों एवं प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

     

    कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति ने मोहा मन छऊ गुरुओं व मीडिया कर्मियों को किया गया सम्मानित राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव-2025 का रंगारंग समापन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोपीकांदर में डबल मर्डर से सनसनी, धारदार हथियार से दंपत्ति की हत्या
    Next Article झारखंड मुक्ति मोर्चा का 13वां महाधिवेशन आज से शुरू, कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

    Related Posts

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    September 29, 2026

    मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

    September 29, 2026

    दुर्गा पूजा को लेकर टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर जोर

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

    दुर्गा पूजा को लेकर टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर जोर

    कोलकाता में ग्राहक पंचायत के अभ्यास वर्ग में हंगामा, मारपीट का आरोप

    दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध क्रशर सील, खनिज और वाहन जब्त

    हृदय दिवस : ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए एसआरके कमलेश ने लगाया निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर

    टाटा विस्थापितों की जमीन की सर्वे हेतु प्रस्ताव भेजे प्रशासन

    अयोध्या में मुआवजे के मुद्दे से बढ़ी सियासी सरगर्मी, 2027 से पहले भाजपा-सपा आमने-सामने

    IAS से राजनीति तक: दिव्या मित्तल की नई राजनीतिक पारी, ब्यूरोक्रेसी छोड़ स्वतंत्र राजनीति का ऐलान

    यूपी में हुक्का बार संचालन पर हाईकोर्ट की सख्ती, किसी भी रूप में सेवा देने पर रोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.