Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोपीकांदर में डबल मर्डर से सनसनी, धारदार हथियार से दंपत्ति की हत्या
    Headlines जमशेदपुर झारखंड

    गोपीकांदर में डबल मर्डर से सनसनी, धारदार हथियार से दंपत्ति की हत्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोपीकांदर में डबल मर्डर से सनसनी, धारदार हथियार से दंपत्ति की हत्या

    बड़ी खबर झारखंड की उपराजधानी दुमका के गोपीकांदर थाना क्षेत्र से आ रही है। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में दंपत्ति की हत्या कर दी गई। घटना कल देर रात की है।

    जानकारी के अनुरूप पति मोहन सोरेन और पत्नी बोरोनिका हेंब्रम घर में सोए हुए थे। देर रात अज्ञात अपराधियों ने घर में घुस कर पति पत्नी की हत्या कर दी। धारदार हथियार से वार कर घटना को अंजाम दिया गया। दंपत्ति निःसंतान है। घटना के वक्त घर में कोई और सदस्य मौजूद नहीं थे।

    घर में शोर गुल सुन कर पड़ोसी की नींद टूटी। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। दोनों की बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। डीएसपी मुख्यालय ईकुड डुंगडुंग और इंस्पेक्टर घटना स्थल पर पहुंच गए है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाया गया है। हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। मृतक दंपति के परिजनों का कहना है कि पति मोहन सोरेन अपने ननिहाल में ही रहता था। जमीन को लेकर मामा से विवाद चल रहा था। इस मामले में पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

    गोपीकांदर में डबल मर्डर से सनसनी धारदार हथियार से दंपत्ति की हत्या
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: पंचायत सदस्य के घर गिरा 11000 वोल्ट का तार, लगी आग, बड़ा हादसा टला, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर जताया आक्रोश
    Next Article राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव-2025 का रंगारंग समापन, कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति ने मोहा मन, छऊ गुरुओं व मीडिया कर्मियों को किया गया सम्मानित

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.