Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महागठबंधन प्रत्याशी अवधेश कुमार राय को मिला बहुजन मुक्ति पार्टी का खुला समर्थन
    बिहार बेगूसराय राजनीति

    महागठबंधन प्रत्याशी अवधेश कुमार राय को मिला बहुजन मुक्ति पार्टी का खुला समर्थन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बेगूसराय: महागठबंधन प्रत्याशी अवधेश कुमार राय को बहुजन मुक्ति पार्टी ने भी अब खुलकर समर्थन कर दिया है। रविवार को बहुजन मुक्ति पार्टी कार्यालय,बेगूसराय में एक बड़ी मीटिंग आयोजित किया गया। मीटिंग में सीपीआई के राज्यमंत्री रामनरेश पांडेय, इंडिया महागठबंधन के संयोजक व पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह भी शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए बहुजन मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष नंदकुमार साह ने कहा कि हमारे लड़ाई बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ है। बीजेपी शासन में संविधान पर खतरा उतपन्न हो गया है। उन्हौने कहा कि बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में हमारी पार्टी इंडिया महागठबंधन से सीपीआई उम्मीदवार अवधेश कुमार राय को पूर्ण समर्थन देने का फैसला किया है। आज से हमारे तमाम नेता व कार्यकर्ता अवधेश कुमार राय का जीत सुनिश्चित करने के लिए जी जान से लग जायेंगे।
    इंडिया गठबंधन के संयोजक व पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि बहुजन मुक्ति पार्टी ने अवधेश कुमार राय को खुला समर्थन देने का ऐलान किया है। इससे हमारी लड़ाई को और मजबूती मिलेगी। अवधेश कुमार राय का भारी बहुमत से जीत होगी। उन्हौने उपस्थित तमाम कार्यकर्ताओं का महागठबंधन की ओर से स्वागत किया और उन्हें आज से चुनाव प्रचार अभियान में लग जाने का आह्वान किया।बैठक को सीपीआई नेता राजेन्द्र चौधरी, राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव, बहुजन मुक्ति पार्टी के जिला महा सचिव पुलिंदर यादव, भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणवीर कुमार, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के मोहम्मद तबरेज आलम, सिकंदर पासवान आदि लोगों ने संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षा का भारतीयकरण करने वाले के लिए राष्ट्र हित में मतदान करें युवा : निखिल रंजन
    Next Article श्रीमद् भागवत कथा के श्रवन से दूर हो जाते हें सभी कष्ट :पंडित राम किड़ृकराचार्य जी महाराज

    Related Posts

    दरभंगा स्नातक-शिक्षक निर्वाचन में तेघड़ा के तीन केंद्रों पर मतदान

    October 23, 2026

    खोदावंदपुर में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 65.13% और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 91.54% मतदान

    October 23, 2026

    डीएम और एसपी ने वीरपुर पहुंच लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ एमएलसी चुनाव

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    चार महीने से खराब जलमीनार, 30 से अधिक घरों में पेयजल संकट

    तामुलिया में 25 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, एसपी होंगे शामिल

    दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा के परिजनों से मिलीं विधायक सविता महतो

    चांडिल में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन, एसआईआर रद्द करने की मांग

    नरवा पहाड़ में विस्थापितों का आंदोलन रंग लाया, 21 मांगों पर सहमति

    बड़बिल में ‘परमात्म दर्शन’ नूतन भवन का उद्घाटन, 1300 श्रद्धालु हुए शामिल

    माताजी आश्रम में योगेश्वरी मां की 164वीं जयंती पर विजया सम्मेलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.