Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोलमुरी प्रखण्ड कांग्रेस ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर जम्मू-कश्मीर नरसंहार में मृत लोगों को नमन किया
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां

    गोलमुरी प्रखण्ड कांग्रेस ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर जम्मू-कश्मीर नरसंहार में मृत लोगों को नमन किया

    Aman KumarBy Aman KumarApril 25, 2025Updated:April 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोलमुरी प्रखण्ड कांग्रेस ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर जम्मू-कश्मीर नरसंहार में मृत लोगों को नमन किया
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : गोलमुरी प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में घटित आतंकी नरसंहार में मृत लोगों के आत्मा की शांति के लिए बारीडीह चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन प्रखण्ड अध्यक्ष अतुल गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कर प्रार्थना किया।
    श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित किया, सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। इस जघन्य हमले में 28 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई और 20 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला कांग्रेस शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करती है और इस गहन पीड़ा की घड़ी में उनके साथ पूरी तरह से एकजुटता के साथ खड़ी है। यह कायराना और सुनियोजित आतंकी हमला, जिसकी साजिश पाकिस्तान द्वारा रची गई, हमारे गणराज्य के मूल्यों पर सीधा हमला है। हिंदू नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाना पूरे देश में भावनाएं भड़काने की एक सोची-समझी साज़िश थी। हम इस गंभीर उकसावे के बावजूद शांति बनाए रखने की अपील करते हैं और संकट की इस घड़ी में हमारी सामूहिक शक्ति को दोहराते हैं। कांग्रेस पार्टी शांति की अपील करती है और सीमा-पार आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ता और एकता के साथ लड़ने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दोहराती है। कांग्रेस पार्टी उन स्थानीय पोनिवालों और पर्यटक गाइडों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करती है, जिनमें से एक ने पर्यटकों की रक्षा करते हुए शहादत दी। उनका यह वीरतापूर्ण बलिदान उस भारत की मूल भावना को सजीव करता है, जहाँ निःस्वार्थ सेवा, मानवता और एकता सर्वोपरि हैं। यह ध्यान देने योग्य है कि पहलगाम एक अत्यंत सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है, जहाँ त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है।
    आज सम्पूर्ण भारत का एक एक नागरिक इस विकट परिस्थिति में भारत सरकार से माँग करती है कि आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सीमा पार में घुसकर करे। अब आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देना आवश्यक है। इस कदम के लिए हम सभी भारत सरकार के साथ है।
    सभा सह में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव सामंता कुमार, विद्या सागर, प्रखण्ड अध्यक्ष संजय घोष , धर्मा राव जसवंत सिंह जस्सी, सुखदेव सिंह मल्ली,
    मण्डल अध्यक्ष गोलमुरी जे. एस. बदरी, भुईयाडीह मण्डल अध्यक्ष विनोद यादव,
    अखिलेश कुमार यादव, हरिहर प्रसाद, निखिल कुमार, दिपक झा, सैलेन्द्र सिंह, राजकुमार वर्मा, राजेश चौधरी, सतीश कुमार, जेम्को मण्डल अध्यक्ष संजय कुमार, सन्नी सिंह, इंदुभुषण यादव, सुशील घोष सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

    गोलमुरी प्रखण्ड कांग्रेस ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर जम्मू-कश्मीर नरसंहार में मृत लोगों को नमन किया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगंगा नारायण सिंह का सपना अधूरा…समाज को जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए जागरूक रहना होगा – संजीव सरदार
    Next Article मोहरदा जलापूर्ति योजना के सभी विसंगतियां दुर नही हुआ तो कांग्रेस पार्टी जेएनएसी और जुस्को कार्यालय का महाघेराव करेगा:आनन्द बिहारी दुबे

    Related Posts

    हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    May 6, 2026

    टंडवा की सड़कों पर मौत का तांडव: दो युवकों की कुचलकर मौत, आक्रोश में उबल उठा जनसैलाब ।

    May 6, 2026

    करंट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    टंडवा की सड़कों पर मौत का तांडव: दो युवकों की कुचलकर मौत, आक्रोश में उबल उठा जनसैलाब ।

    करंट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

    ब्रह्मर्षि विकास मंच कदमा इकाई की बैठक संपन्न, 1 जून को मनाया जाएगा स्व. ब्रह्मेश्वर मुखिया का शहादत दिवस

    संपत्ति के लिए पिता की पिटाई करने वालों पर मुकदमा दर्ज 

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.