लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
बरौनी प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित सेवा सेतु शिविर के दौरान केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि नप बीहट क्षेत्र में जिन घरों में नल जल का पानी नहीं है उनका टैक्स नहीं ले, ताकि जनता को बिना सुविधा के आर्थिक बोझ न उठाना पड़े।
सेवा सेतु शिविर और नप बीहट क्षेत्र में जिन घरों में नल जल का पानी नहीं है उनका टैक्स नहीं ले का निर्देश
सेवा सेतु शिविर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बरौनी प्रखंड मुख्यालय परिसर में शिविर आयोजित किया गया।इस अवसर पर स्थानीय सांसद बेगूसराय सह केन्द्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सेवा सेतु शिविर में सभी अपने – अपने समस्या का लिखित आवेदन देकर रिसिविंग जरुर ले लें। उन्होंने कहा जनता सर्वोपरि होते हैं आप अपने अधिकार का प्रयोग करें। अधिकारी सभी आवेदन का ऑन लाइन करने के बाद ससमय आवेदन का निष्पादन करें। उन्होंने अधिकारियों को ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया।
उन्होंने नप बीहट के कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि नप बीहट क्षेत्र में जिन घरों में नल जल का पानी नहीं है उनका टैक्स नहीं ले एवं जहां अबतक नलजल के तहत पानी का सप्लाई वैसे घरों से पानी का टैक्स नहीं लें।उनका नल जल योजना का टैक्स माफ कर दें।
अधिकारियों को सख्त चेतावनी और समय सीमा
इस अवसर नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि सेवा सेतु शिविर में हर हाल में सात दिन या पन्द्रह दिन के अंदर आवेदन का निष्पादन किया जा रहा है।जो भी अधिकारी ससमय निष्पादन नहीं करेंगे। उनके खिलाफ नोटिस दी जाएगी।तीन नोटिस तक निष्पादन नहीं किया गया तो वैसे अधिकारी को सरकार निलंबित या बर्खास्त कर सकती हैं।
शिविर में स्वागत भाषण बरौनी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह ने किया।सभा को मुख्य पार्षद नप बीहट बबीता देवी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष यशस्वी आनन्द सहित अन्य वक्तओं ने भी संबोधित किया। वहीं मंच संचालन डा कुंदन कुमार ने किया।आगत अतिथियों को सीडीपीओ प्रीति कुमारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी ने पौधा और चादर देकर सम्मानित किया।
मौके पर मंचासीन बरौनी प्रखंड प्रमुख अनीता देवी,उप प्रमुख रुपम देवी, नप बीहट कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार, जीविका डीपीएम अविनाश कुमार, बरौनी सीओ हेमंत अंकुर, बीडीओ अनुरंजन कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, मृत्युंजय कुमार वीरेश, कुंदन भारती सहित अन्य मौजूद थे।
सेवा सेतु शिविर में पंचायती राज विभाग, कृषि, स्वास्थ्य, पशुपालन, बाल विकास परियोजना, बिजली, जी रामजी, जीविका, नप बीहट द्वारा शिविर,जन्म, मृत्यु, आवास, राशन सहित अन्य विभागों द्वारा शिविर लगाकर आम लोगों द्वारा आवेदन लिया जा रहा है।तीन में करीब 435 आवेदन जमा किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके साथ ही जीविका दीदी सिलाई मशीन सेंटर का निरीक्षण केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया। जीविका दीदी को आने जाने में होने वाले खर्च को लेकर विचार करने और सभी को स्कूटी गाड़ी मुहैया कराने को लेकर जीविका के पदाधिकारी को कहा।
मौके पर उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी रुपेश कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी जी रामजी मुकेश, डा खुशबू कुमारी, डा कविता कुमारी, पशुपालन चिकित्सा पदाधिकारी डा मिथलेश कुमार, एमओ संजीव कुमार,प्रधान लिपिक नप बीहट राज कुमार, सीटी मैंनेजर चांदनी कुमारी सहित अन्य मौजूद थे। अधिक जानकारी के लिए आप भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं।

