Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गांधी-शास्त्री के विचारों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प।
    Headlines खबरें राज्य से खेल पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर शिक्षा समस्तीपुर

    गांधी-शास्त्री के विचारों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प।

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गांधी-शास्त्री के विचारों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प।
    स्कूलों में बच्चों ने सीखे सत्य,अहिंसा,सादगी और सेवा के पाठ, दस पंचायतों में विशेष ग्रामसभा कर योजनाओं व जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा।
    छौड़ाही।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को छौड़ाही प्रखंड क्षेत्र में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।सरकारी-गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों,सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी।विद्यालयों में बच्चों को गांधी के सत्य,अहिंसा,स्वच्छता व सेवा तथा शास्त्रीजी के सादगीपूर्ण जीवन, अनुशासन और राष्ट्रसेवा से परिचित कराया गया।
    उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरी में प्रभारी प्रधानाध्यापक धीरज कुमार ने बच्चों को सत्य,अहिंसा और सेवा का संदेश दिया। शिक्षक मो.महताब आलम ने शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक डोमन चौधरी ने गांधी के तीन बंदरों के माध्यम से बुरा ना देखने,ना सुनने और ना बोलने की सीख दी।शिक्षक मिथिलेश कुमार ने स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी के योगदान पर प्रकाश डाला।बाल संसद की प्रधानमंत्री खुशी कुमारी, मीना मंच की मीना प्रेरक हिना प्रवीण समेत छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।वहीं ऐजनी पंचायत स्थित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में प्रधानाध्यापिका प्रीति कुमारी ने गांधी के सत्य,अहिंसा, स्वच्छता और सेवा तथा शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन और राष्ट्रसेवा के बारे में बच्चों को बताया।मौके पर शिक्षिका स्वाति कुमारी तथा शिक्षक शुभम कुमार,अमृतेश कुमार,मनीष कुमार,विनीत शेखर और रोहित कुमार समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण और स्वच्छता अभियान चलाया गया।बच्चों ने पौधों की देखभाल,स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।इधर ऐजनी,सांवत,शाहपुर,अमारी, सहुरी,मालपुर,सिंहमा,नारायणपीड़,परोड़ा और एकम्बा समेत सभी दस पंचायतों में विशेष ग्रामसभा आयोजित हुई।मुखिया,वार्ड सदस्य और ग्रामीणों ने गांधीजी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर योजनाओं के क्रियान्वयन,स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की।ऐजनी में मुखिया पंकज दास,सांवत में काजल कुमारी, सहुरी में रामसेवक पासवान,मालपुर में मनीषा देवी,सिंहमा में रामप्रीत ठाकुर और एकम्बा में राखी रानी समेत पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरिहारा को नगर पंचायत बनाने की मांग तेज,ग्रामीण नहीं, शहरी स्वरूप ले चुका है परिहारा- अमित देव
    Next Article *बखरी थाना में चाइल्ड हेल्प डेस्क का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी त्वरित सहायता*

    Related Posts

    *बखरी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, एसडीएम ने कहा – भाईचारे के साथ मनाएं पर्व*

    October 2, 2026

    रंगदारी को ले घर पर किया फायरिंग।

    October 2, 2026

    ऑनलाइन सट्टेबाजी और ड्रग्स पर बोले सरयू राय, युवाओं को बचाना जरूरी

    October 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *बखरी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, एसडीएम ने कहा – भाईचारे के साथ मनाएं पर्व*

    रंगदारी को ले घर पर किया फायरिंग।

    ऑनलाइन सट्टेबाजी और ड्रग्स पर बोले सरयू राय, युवाओं को बचाना जरूरी

    देसी कट्टा और कारतूस के साथ अनुप बंगाली गिरफ्तार

    दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति और पुलिस-प्रशासन की बैठक

    बाराद्वारी फायरिंग कांड में दो गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने का आरोप

    मवेशी से भिड़ी बाइक,दो युवक जख्मी।छौड़ाही के राजोपुर हनुमान मंदिर के पास हादसा, पीछे बैठे युवक के सि

    छौड़ाही सीएचसी औचक निरीक्षण को पहुंचे क्षेत्रीय विधायक।मरीजों ने बताईं स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्याए

    *बखरी थाना में चाइल्ड हेल्प डेस्क का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी त्वरित सहायता*

    गांधी-शास्त्री के विचारों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.