Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » परिहारा को नगर पंचायत बनाने की मांग तेज,ग्रामीण नहीं, शहरी स्वरूप ले चुका है परिहारा- अमित देव
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति समस्तीपुर

    परिहारा को नगर पंचायत बनाने की मांग तेज,ग्रामीण नहीं, शहरी स्वरूप ले चुका है परिहारा- अमित देव

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    परिहारा को नगर पंचायत बनाने की मांग तेज,ग्रामीण नहीं, शहरी स्वरूप ले चुका है परिहारा- अमित देव

    नितेश सिंह राजपूत
    *बखरी (बेगूसराय)।* बखरी प्रखंड की सबसे बड़ी पंचायत परिहारा को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग तेज हो गई है। 30 हजार से अधिक आबादी वाली इस पंचायत के लिए जिला परिषद सदस्य सह भाजपा जिला मंत्री अमित कुमार देव जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी से मिलकर नगर पंचायत में उत्क्रमित करने की मांग मजबूती से उठाने की बात कही हैं।
    उन्होंने कहा कि परिहारा पंचायत नगर पंचायत बनने का सभी अहर्ताओं को पूरी कर रही है इसलिए इस मुद्दे पर मजबूती के साथ अपनी बात को रखेंगे।
    *ग्रामीण नहीं, शहरी स्वरूप ले चुका है परिहारा*
    अमित देव ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि परिहारा पंचायत अब सामान्य ग्रामीण पंचायत नहीं रही। यहां 90 प्रतिशत मकान पक्के हैं। कुल भूमि में मात्र 20 प्रतिशत ही कृषि योग्य बची है, जबकि 80 प्रतिशत भूमि आवासीय और व्यावसायिक उपयोग में आ चुकी है। थाना, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, बाजार और सरकारी कार्यालय जैसी सभी सुविधाएं यहां मौजूद हैं। आसपास के गांवों के लोग भी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परिहारा पर निर्भर हैं।
    *सुविधाएं हैं, पर विकास थमा है*
    उन्होंने बताया कि आबादी अधिक होने के कारण पंचायत व्यवस्था से विकास संभव नहीं हो पा रहा है। सड़क, नाली, जलजमाव, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और कचरा प्रबंधन की समस्या बनी हुई है। हैरानी है कि 30 हजार आबादी के बावजूद पंचायत में एक भी प्राथमिक विद्यालय नहीं है। एक उच्च विद्यालय, एक मध्य विद्यालय और मलकुआ में एक उत्क्रमित मध्य विद्यालय है, जो परिहारा गांव से दूर है। करीब 1100 बच्चों का बोझ इन्हीं तीन स्कूलों पर है। कृषि विभाग की 22 एकड़ सरकारी जमीन भी बेकार पड़ी है।
    *नगर पंचायत बनने से बदलेगी तस्वीर*
    जिप सदस्य ने मांग की है कि परिहारा में स्थलीय निरीक्षण और जनसंख्या, भूमि उपयोग, पक्के मकानों व संस्थानों का सर्वे कराकर नगर पंचायत गठन की प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बनने से आधारभूत संरचना को गति मिलेगी और लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबखरी: ट्रक की टक्कर से जर्जर हुआ बिजली पोल बना मौत का कारण, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
    Next Article गांधी-शास्त्री के विचारों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प।

    Related Posts

    *बखरी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, एसडीएम ने कहा – भाईचारे के साथ मनाएं पर्व*

    October 2, 2026

    रंगदारी को ले घर पर किया फायरिंग।

    October 2, 2026

    ऑनलाइन सट्टेबाजी और ड्रग्स पर बोले सरयू राय, युवाओं को बचाना जरूरी

    October 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *बखरी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, एसडीएम ने कहा – भाईचारे के साथ मनाएं पर्व*

    रंगदारी को ले घर पर किया फायरिंग।

    ऑनलाइन सट्टेबाजी और ड्रग्स पर बोले सरयू राय, युवाओं को बचाना जरूरी

    देसी कट्टा और कारतूस के साथ अनुप बंगाली गिरफ्तार

    दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति और पुलिस-प्रशासन की बैठक

    बाराद्वारी फायरिंग कांड में दो गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने का आरोप

    मवेशी से भिड़ी बाइक,दो युवक जख्मी।छौड़ाही के राजोपुर हनुमान मंदिर के पास हादसा, पीछे बैठे युवक के सि

    छौड़ाही सीएचसी औचक निरीक्षण को पहुंचे क्षेत्रीय विधायक।मरीजों ने बताईं स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्याए

    *बखरी थाना में चाइल्ड हेल्प डेस्क का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी त्वरित सहायता*

    गांधी-शास्त्री के विचारों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.