*बखरी थाना में चाइल्ड हेल्प डेस्क का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी त्वरित सहायता*
*बखरी (बेगूसराय)।* कमजोर वर्ग अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार पटना के निर्देश पर शुक्रवार को बखरी थाना परिसर में चाइल्ड हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों से जुड़े मामलों में त्वरित मदद और उनके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
इस मौके पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने कहा कि चाइल्ड हेल्प डेस्क के जरिए बच्चों से संबंधित मामलों को संवेदनशीलता के साथ सुना जाएगा और तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बच्चों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है।
मौके पर एसआई कविता कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

