Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छौड़ाही सीएचसी औचक निरीक्षण को पहुंचे क्षेत्रीय विधायक।मरीजों ने बताईं स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्याए
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    छौड़ाही सीएचसी औचक निरीक्षण को पहुंचे क्षेत्रीय विधायक।मरीजों ने बताईं स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्याए

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छौड़ाही सीएचसी औचक निरीक्षण को पहुंचे क्षेत्रीय विधायक।मरीजों ने बताईं स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्याएं।जांच,बिजली,दवा और नए भवन के हैंडओवर का उठा मुद्दा।जर्जर सड़क को लेकर बीडीओ से बात करने का दिया भरोसा।
    छौड़ाही।चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को छौड़ाही प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।विधायक ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर इलाज व उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।इस दौरान स्थानीय लोगों ने अस्पताल से जुड़ी कई समस्याओं को उनके सामने रखा।मरीजों और समाजसेवियों ने अस्पताल में जांच की सुविधा,विद्युत व्यवस्था और दवा की पर्ची सहित अन्य व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।लोगों ने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों को आवश्यक सुविधाएं समय पर मिलनी चाहिए।इस दौरान सीएचसी के नए भवन का अब तक हैंडओवर नहीं होने का मामला भी उठाया गया।लोगों ने विधायक से कहा कि भवन तैयार होने के बावजूद उपयोग की प्रक्रिया पूरी नहीं होने से मरीजों को परेशानी हो रही है।विधायक ने चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कमलेश कुमार से अस्पताल की वर्तमान व्यवस्था की जानकारी ली।स्वास्थ्य प्रबंधक रणविजय कुमार के मौके पर मौजूद नहीं रहने के संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी ने गांधी जयंती के कार्यक्रम के कारण उनकी अनुपस्थिति की जानकारी दी।
    जर्जर सड़क का भी उठा मुद्दा।
    सीएचसी के आगे प्रखंड परिसर में जर्जर सड़क को लेकर भी स्थानीय लोगों ने विधायक से शिकायत की।लोगों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी होती है। विधायक अभिषेक आनंद ने कहा कि सड़क की समस्या को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात की जाएगी।उन्होंने जल्द समाधान के लिए पहल करने का आश्वासन दिया।विधायक ने कहा कि सीएचसी के नए भवन के हैंडओवर और अस्पताल की अन्य समस्याओं को लेकर जिला एवं राज्य स्तर पर संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का प्रयास होगा,ताकि क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़े।मौके पर जदयू राज्य परिषद सदस्य रमेश कुमार राणा, वरिष्ठ जदयू नेता राजीव कुशवाहा,महेश कुशवाहा,प्रखंड जदयू अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर,जदयू नेता उमेश कुमार,मो.साकिब आलम, मो.अख्तर इमाम,मो.मतीन,,पुटुस कुमार,सचिन कुमार,ललन राम, सुनील कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article*बखरी थाना में चाइल्ड हेल्प डेस्क का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी त्वरित सहायता*
    Next Article मवेशी से भिड़ी बाइक,दो युवक जख्मी।छौड़ाही के राजोपुर हनुमान मंदिर के पास हादसा, पीछे बैठे युवक के सि

    Related Posts

    *बखरी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, एसडीएम ने कहा – भाईचारे के साथ मनाएं पर्व*

    October 2, 2026

    रंगदारी को ले घर पर किया फायरिंग।

    October 2, 2026

    ऑनलाइन सट्टेबाजी और ड्रग्स पर बोले सरयू राय, युवाओं को बचाना जरूरी

    October 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *बखरी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, एसडीएम ने कहा – भाईचारे के साथ मनाएं पर्व*

    रंगदारी को ले घर पर किया फायरिंग।

    ऑनलाइन सट्टेबाजी और ड्रग्स पर बोले सरयू राय, युवाओं को बचाना जरूरी

    देसी कट्टा और कारतूस के साथ अनुप बंगाली गिरफ्तार

    दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति और पुलिस-प्रशासन की बैठक

    बाराद्वारी फायरिंग कांड में दो गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने का आरोप

    मवेशी से भिड़ी बाइक,दो युवक जख्मी।छौड़ाही के राजोपुर हनुमान मंदिर के पास हादसा, पीछे बैठे युवक के सि

    छौड़ाही सीएचसी औचक निरीक्षण को पहुंचे क्षेत्रीय विधायक।मरीजों ने बताईं स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्याए

    *बखरी थाना में चाइल्ड हेल्प डेस्क का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी त्वरित सहायता*

    गांधी-शास्त्री के विचारों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.