Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गढ़वा : दशहरा पर्व के अवसर पर किया गया सम्मान समारोह का आयोजन
    Breaking News झारखंड धर्म

    गढ़वा : दशहरा पर्व के अवसर पर किया गया सम्मान समारोह का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित महावीर मंदिर के प्रांगण में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में दशहरा पर्व के अवसर पर मंगलवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां कांडी पंचायत मुखिया विजय राम के द्वारा पंचायत क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया।बता दें कि कांडी पंचायत मुखिया सह दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विजय राम ने पंचायत वासियों को सम्मान देने के लिए उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया। दुर्गा पूजा के सफल आयोजन एवं बेहतरीन प्रबंधन को लेकर लोगों ने मुखिया को सम्मानित किया। जबकि कांडी पोखरा स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट निर्माण व छठ पूजा कमिटी के सदस्यों ने भी मुखिया को उपहार देकर सम्मानित किया।

    कार्यक्रम के दौरान दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे कांडी बाजार को बसाने वाले पटैत साहब के पौत्र सूर्यदेव प्रताप शाही व विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध युवा समाजसेवी विकास दुबे को भी पूजा समिति ने माल्यार्पण कर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन में तन-मन व धन से सहयोग करने वालों के साथ-साथ कांडी बाजार के सभी गणमान्य लोगों को मुखिया व उनकी टीम द्वारा फूल माला पहनाते हुए अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में जिला परिषद सदस्य सुषमा कुमारी, पंचायत समिति सदस्य ममता देवी, उप मुखिया दिलीप राम, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार, महावीर मंदिर कमिटी अध्यक्ष विजय कुमार, पूर्व अध्यक्ष राजेश प्रसाद, छठ पूजा कमिटी अध्यक्ष कृष्णा बारी, \

     

     

    पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद, मंदिर के पुजारी हरिहर दास, रविंद्र मिश्र, बाबूलाल प्रसाद, विजय सोनी, उदय कुमार, सुनील प्रसाद, रविरंजन उर्फ टिंकू, जेपी सोनी, रामलखन प्रसाद, राजाराम प्रसाद, कुमार सोनी, अशोक प्रसाद, गोपाल प्रसाद, रामनाथ प्रसाद, विनोद चंद्रवंशी, विनय कुमार, भोला प्रसाद, राजू सोनी, गरीबा साह, विनोद मेहता, प्रमोद प्रसाद उर्फ पुनु, रामचन्द्र प्रसाद सोनी, किशोरी लाल, महेंद्र गुप्ता, सोहर प्रसाद, यमुना साह सहित सैकड़ों लोगों का नाम शामिल है। मुखिया द्वारा बुजुर्ग रामप्यारे चौधरी के घर जाकर उन्हें भी सम्मानित किया गया। इस दौरान मुखिया विजय राम, उदय कुमार, रविंद्र साह व बबन कुमार सहित दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे!

    गढ़वा : दशहरा पर्व के अवसर पर किया गया सम्मान समारोह का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली से मेरठ के बाद अब दिल्ली से अलवर के बीच चलेगी रैपिड रेल
    Next Article जमशेदपुर : विसर्जन के बाद सुवर्णरेखा नदी की हालत बद से बदतर

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.