Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पत्नी-बेटी को मौत के घाट उतारने के लिए पति ने रची खौफनाक साजिश, जहरीले सांप को रूम में छोड़ा
    Breaking News Headlines अपराध ओड़िशा

    पत्नी-बेटी को मौत के घाट उतारने के लिए पति ने रची खौफनाक साजिश, जहरीले सांप को रूम में छोड़ा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भुवनेश्वर. ओडिशा के गंजम जिले में एक सनसनीखेज घटना हुई है. यहां घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी और दो साल की बेटी की हत्या कर दी. पत्नी को मौत के घाट उतारने के लिए पति ने खौफनाक साजिश रची, जिसके चलते महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई. जांच के दौरान भेद खुलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

     

    आरोपी की पहचान के गणेश पात्रा के रूप में हुई है. उसे पुलिस ने महिला और उसकी बेटी की सांप के काटने से हुई मौत के मामले में गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था. इसके चलते उसने पत्नी और दो साल की बेटी को जान से मारने की साजिश रची.

    सपेरे से खरीदा कोबरा और रूम में छोड़ दिया

    पात्रा ने सपेरे से एक कोबरा खरीदा. उसने इस जहरीले सांप को सात अक्टूबर को उस रूम में छोड़ दिया जिसमें उसकी पत्नी बेटी के साथ सो रही थी. सांप ने महिला और उसकी बेटी दोनों को डस लिया. बाद में महिला और बच्ची को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

    शुरुआत में पुलिस इसे सांप के काटने से हुई अप्राकृतिक मौत का मामला मानकर चल रही थी. मृतक महिला के पिता ने केस दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो खौफनाक सच्चाई सामने आई. जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया से कहा, उस रात परिवार के सदस्यों ने सांप को मार दिया और दोनों को अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत पाया गया.

     

    पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी कहा गया कि मौत सांप के काटने से हुई है. मृतक महिला के पिता के आरोप के आधार पर हमने जांच शुरू की. जांच के दौरान हमें पता चला कि आरोपी ने सपेरे से सांप खरीदा था. सपेरे से पूछताछ की गई. इसके बाद पता चला कि आरोपी ने सांप का इस्तेमाल कर पत्नी और बेटी को मार डाला. मामले की विस्तृत जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मामले की आगे की जांच जारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलीजेंड्स लीग क्रिकेट : अर्बनराइजर्स ने इंडिया को 3 रन से हराया
    Next Article गुजरात : वेतन मांगने पर पहले मारा फिर चटवाई सैंडल, दलित युवक के साथ हुई वीभत्स घटना

    Related Posts

    जमशेदपुर बंद आज: पुलिस हाई अलर्ट पर, शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    July 2, 2026

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    July 2, 2026

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर बंद आज: पुलिस हाई अलर्ट पर, शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

    बोकारो वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरक्षी पुलिस कर्मी को किया गया निलंबित।

    हथियार के साथ गिरफ्तार

    पाकुड़ शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को पाकुड़ में भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया गया सम्मान

    परसुडीह में बच्ची की आड़ में चोरी, ग्रामीणों ने दबोचीं दो महिलाएं, 45 मिनट तक नहीं पहुंची पुलिस

    शहर में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, भाजपा ने किया आह्वान

    बसंती को मनाने टावर पर चढ़ा वीरू, पत्नी को ससुराल बुलाने के लिए युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 घंटे तक चला हंगामा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.