Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात : वेतन मांगने पर पहले मारा फिर चटवाई सैंडल, दलित युवक के साथ हुई वीभत्स घटना
    Breaking News Headlines

    गुजरात : वेतन मांगने पर पहले मारा फिर चटवाई सैंडल, दलित युवक के साथ हुई वीभत्स घटना

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अहमदाबाद. गुजरात के मोरबी में दलित युवक को प्रताडि़त करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यहां काम करने वाले एक 21 वर्षीय दलित युवक ने जब अपने वेतन की मांगी की तो फैक्टी की मालकिन ने पहले तो अपने सहयोगियों के साथ मिलक उसे पीटा फिर उससे अपनी सैंडल चटवाकर माफी मांगने के लिए मजबूर किया। इस बात की जानकारी होते ही पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जिग्नेश मेवाणी ने सरकार पर निशाना साधा है।

    बता दें कि मोरबी जिले के एक फैक्ट्री में नीलेश दलसानिया नाम का 21 वर्षीय युवक काम करता था। वह अपने 16 दिन के वेतन की मांग लेकर कारखाने पहुंचा तो वहां पर फैक्ट्री की मालकिन विभूति सीतापरा उर्फ राणीबा, उसका भाई ओम पटेल, राज पटेल, डीडी रबारी व अन्य 4 युवकों ने मिलकर उसकी बेल्ट से पिटाई की तथा राणीबा ने उसे अपने सेंडल चाटकर माफी मांगने पर मजबूर किया। आरोपितों ने इस घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर पीडित को अपमानित करने का प्रयास किया।

     

     

    आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

    वहीं, इस पूरे मामले पर पुलिस उपाधीक्षक (एससी/एसटी सेल) प्रतिपालसिंह जाला ने बताया कि बुधवार को एक युवक के द्वारा वेतन मांगने पर उसके साथ ज्यादती की गई। पहले उसके साथ मारपीट की गई उसके बाद उसे जूता मुंह में दबाकर रखने के लिए कहा गया। शिकायत के आधार पर मोरबी शहर की ए डिवीजन पुलिस ने गुरुवार को विभूति पटेल उर्फ रानीबा और उसके भाई ओम पटेल और प्रबंधक सहित अन्य लोगों के खिलाफ पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की। बता दें कि विभूति पटेल रानीबा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं, जिसका रावापार चौराहे पर एक व्यावसायिक परिसर में कार्यालय है। एफआईआर में कहा गया है कि अक्टूबर की शुरुआत में उसने टाइल्स मार्केटिंग करने वाले दलसानिया को 12,000 रुपये के मासिक वेतन पर काम पर रखा था।

    राज्य में प्रभावशाली जातियों के लोगों को खुली छूट मिली है

    गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवाणी ने कहा है कि देश में दलितों पर अत्याचार की सजा की दर 36 प्रतिशत है, लेकिन गुजरात में एट्रोसिटी के मामलों में सजा की दर 5 फीसदी है इसलिए राज्य में प्रभावशाली जातियों के लोगों को खुली छूट मिल गई। गुजरात के एक नागरिक को अपना वेतन मांगने पर इस तरह अपमानित किया जाए यह मानवता के खिलाफ अपराध है। राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दलितों के प्रति रही नहीं है। उसकी नियत खराब नहीं हो तो 6 माह में ट्रायल पूरी कर आरोपितों को जल्द जेल के सलाखों के पीछे धकेलना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपत्नी-बेटी को मौत के घाट उतारने के लिए पति ने रची खौफनाक साजिश, जहरीले सांप को रूम में छोड़ा
    Next Article मिडिल-ईस्ट के पास से गुजरने वाले विमान अचानक भटक रहे, डीजीसीए ने जताई चिंता, जारी की एडवाइजरी

    Related Posts

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    November 12, 2026

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    November 12, 2026

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.