सोनारी में शुरू हुई निःशुल्क शव मुक्ति धाम वाहन सेवा
पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के सौजन्य से जरूरतमंद परिवारों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सोनारी क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों के लिए निःशुल्क शव मुक्ति धाम वाहन सेवा की शुरुआत मंगलवार को वीर मंच मैदान, सोनारी से की गई। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के सौजन्य एवं सहयोगियों के सहयोग से शुरू हुई इस सेवा का संचालन कांग्रेस सोनारी मंडल द्वारा किया जाएगा। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अंतिम यात्रा के लिए निःशुल्क वाहन उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि परिजन को खोने का दुख अत्यंत पीड़ादायक होता है। ऐसे समय में अंतिम संस्कार की व्यवस्था आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए चुनौती बन जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह मानवीय पहल शुरू की गई है।
कार्यक्रम में हरेंद्र सिन्हा, अर्जुन लाल शर्मा, रामदेव राम, अनूप डेनियल, राजेश अड़करने, मुन्ना यादव, कृष्ण लाल लोधी, लक्ष्मण यादव, शम्भू ठाकुर, रणजीत सिंह, मिशेल अनीता ईयर, वीरेंद्र वर्मा, मनीष सिंह, किशोर यादव, देवेंद्र प्रसाद सिंह, बबुआ झा, संजय तिवारी, प्रभात ठाकुर, बबन शुक्ला सहित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं सोनारी कांग्रेस मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

