Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा चलाये जा रहे रक्तदान जागरुकता अभियान में चार रक्तदाताओं ने प्लेटलेट्स का दान किया
    Breaking News जमशेदपुर सरायकेला-खरसावां

    रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा चलाये जा रहे रक्तदान जागरुकता अभियान में चार रक्तदाताओं ने प्लेटलेट्स का दान किया

    स्व. सोना देवी की स्मृति में 15 से 17 तक राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया जायेगा
    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा चलाये जा रहे रक्तदान जागरुकता अभियान में चार रक्तदाताओं ने प्लेटलेट्स का दान किया

    जमशेदपुर:भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्त एवं रक्त अवयव (कम्पोनेन्ट) की जरुरतमंदों को पूर्ति के लिए लगातार चलाये जा रहे रक्तदान जागरुकता अभियान के तहत 10 एवं 11 फरवरी को रेड क्रॉस के आह्वान पर चार रक्तदाताओं ने जरुरतमंद मरीजों के लिए ब्लड के महत्वपूर्ण घटक प्लेटलेट्स का दान एसडीपी डोनेशन के रूप में किया। इस क्रम में टाटा स्टील कर्मी राजू कुमार ने 35वां एसडीपी डोनेशन कर नियमित 17 रक्तदान के साथ अपना 52वां रक्तदान पूरा किया, वहीं मनोज कुमार संह ने अपना दूसरा एसडीपी दान करने के साथ ही 3 प्लाज्मा व 68 नियमित रक्तदान के साथ अपना 73 रक्तदान पूरा किया।

     

     

    वहीं टाटा स्टील कर्मी शाहनवाज आलम ने 12वां एसडीपी तथा एक नियमित रक्तदान के साथ अपना 13वां रक्तदान पूरा किया। सामाजिक कार्यकर्ता प्रीतिश जैन ने 13वां एसडीपी व 20 नियमित रक्तदान के साथ अपना 33 रक्तदान पूरा किया। रक्तदाताओं को समय पर जरूरतमंदों की जानकारी उपलब्ध कराने वाले रेड क्रॉस के एसडीपी डोनर प्रभुनाथ सिंह की सक्रियता हमेशा ही जरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी का काम करती है। उन्होने उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का हौसला भी बढाया।

     

     

    इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड सेन्टर के श्री संजय चौधरी एवं अन्य वरीय चिकित्सकों तथा तकनिशियनों ने रक्तदाताओं के निस्वार्थ भावना की सराहना की तथा उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। आज रक्तदान की कड़ी में ही आसनबनी स्थित एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्युशन के अन्तर्गत नेशनल सर्विस स्कीम सेल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 20 छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया।

     

    स्व. सोना देवी की स्मृति में 15 से 17 तक राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया जायेगा

    जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 759वां नेत्र शिविर सोना देवी एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट एवं सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के सहयोग से स्व. सोना देवी की स्मृति में 15 से 17 फरवरी तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित किया जायेगा।

     

     

    15 फरवरी को नेत्र रोगियों की जांच की जायेगी तथा मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया जायेगा। 16 फरवरी को उपयुक्त नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया, डॉ. राशि वर्मा एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा की जायेगी। शिविर के सम्बन्ध में उपरोक्त जानकारी प्रदान करते हुए इस नेत्र शिविर के संयोजक तथा सोना देवी विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों ने शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के मार्सिले शहर पहुंचे, वी डी सावरकर की प्रशंसा की
    Next Article उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, विपक्षी दल के नेता ने संत रविदास की जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.