पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने मध्यप्रदेश छतरपुर जिला में ‘संगठन सृजन अभियान’ के पर्यवेक्षक के रूप में आलाकमान का दिल जीता
राष्ट्र संवाद संवाददाता
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला में ‘संगठन सृजन अभियान’ के अंतर्गत पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त पूर्व मंत्री झारखण्ड सरकार श्री बन्ना गुप्ता ने विधानसभा वार बैठक अंतर्गत बिजावर विधानसभा क्षेत्र के जानकी निवास और ईशा नगर में ब्लॉक अध्यक्ष,मण्डलम अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्ष, बी एल ऐ एवं जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक मजबूती बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की पहचान और सक्रियता सुनिश्चित करना,पूर्व विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुभवों को संगठन निर्माण में समाहित करना,युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका और प्रशिक्षित नेतृत्व को आगे बढ़ाना,आगामी चुनावों के मद्देनज़र मतदाता संवाद और जनसंवाद को प्राथमिकता देना,पार्टी को मजबूत बनाने,नए सदस्यों को जोड़ने,पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने,जिला अध्यक्षों के चयन,ब्लॉक से लेकर मंडलम,पंचायत, सेक्टर,वार्ड,बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पार्टी की जड़ों को सशक्त करने के लिए संवाद किया
वहीं सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने मध्यप्रदेश छतरपुर जिला में ‘संगठन सृजन अभियान’ के पर्यवेक्षक के रूप में आलाकमान का दिल जीता है श्री गुप्ता की सांगठनिक क्षमता की दिल्ली मुख्यालय में भी चर्चा होने लगी है

