सांसद विद्युत वरण महतो ने गौरीकुंड क्षेत्र में हुए हेलीकॉप्टर हादसे पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की
राष्ट्र संवाद संवाददाता
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड क्षेत्र में हुए हेलीकॉप्टर हादसे के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। इस हादसे में सात लोगों की असामयिक मृत्यु की खबर अत्यंत पीड़ादायक है, जिसमें जयसवाल परिवार के तीन सदस्य, एक दंपती और उनका 23 महीने का बेटा काशी जयसवाल भी शामिल हैं।
मैं मृतकों के परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिवारजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।

