पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पत्नी सुधा गुप्ता के साथ मां के दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पत्नी सुधा गुप्ता के साथ दुर्गा पूजा महासप्तमी के अवसर पर मानगो शंकोसाई रोड नं० 3.,डिमना रोड डिवाईडर पार्क,मानगो बालीगुमा एनएच-33 गायत्री होमस वेलफेयर सोसाईटी,दुर्गा पूजा पंडालो में पहुंच कर मां के दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया.इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि देवी की पूजा अर्चना से हमारा तन मन शुद्ध होता है.दुर्गापूजा न केवल एक पूजा के रूप में मनाई जाती है बल्कि यह असत्य पर सत्य की जीत एवं सामाजिक अत्याचार पर जीत का परिचायक भी है.देवी मां से इस राज्य की एवं देश के जनता के लिए सुख-शांति व समृद्धि की कामना है.

