Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, लाठीचार्ज में घायल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से अस्पताल जाकर की मुलाक़ात, बोले- जब तक हेमंत सोरेन को उखाड़ नही फेंकेगे तब तक शांति से नही बैठेंगे भाजपा कार्यकर्ता
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, लाठीचार्ज में घायल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से अस्पताल जाकर की मुलाक़ात, बोले- जब तक हेमंत सोरेन को उखाड़ नही फेंकेगे तब तक शांति से नही बैठेंगे भाजपा कार्यकर्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, लाठीचार्ज में घायल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से अस्पताल जाकर की मुलाक़ात, बोले- जब तक हेमंत सोरेन को उखाड़ नही फेंकेगे तब तक शांति से नही बैठेंगे भाजपा कार्यकर्ता

    भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को झारखंड सचिवालय घेराव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास ने कहा कि हेमंत सरकार ने युवाओं किसानों महिलाओं को धोखा देने का काम किया है। चुनाव के पहले हेमंत सोरेन जी ने बड़े-बड़े वादे किए। लेकिन सत्ता पाते ही लूट खसोट में लग गए।

     

    राज्य में पत्थर बालू कोयले की लूट मची हुई है। यह सारा कार्य सरकार के संरक्षण में चल रहा है। जनहित के मुद्दों के लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संघर्ष करने और सरकार की लाठी खाने को तैयार है। इस निकम्मी सरकार को जब तक उखाड़ नहीं फेकेंगे तब तक भाजपा के कार्यकर्ता और शांति से नहीं बैठेंगे। संबोधन के बाद श्री रघुवर दास ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ सचिवालय घेराव के लिए मार्च किया। इस दौरान पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए, वाटर कैनन से पानी की बौछार की गई

     

    और लाठीचार्ज भी किया गया। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता टस से मस नहीं हुए। इस घटना में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए। अस्पताल में भर्ती भाजपा कार्यकर्ताओं का हालचाल पूछा। चिकित्सकों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार घायल कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ा है। किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंबेडकर जयंती के अवसर पर जामताड़ा उपायुक्त को सम्मानित करने का लिया गया निर्णय
    Next Article मुख्यमंत्री ने अमर शहीद सिदो- कान्हू की धरती से साहिबगंज जिले को कई विकास योजनाओं की दी सौगात

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.