Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री ने अमर शहीद सिदो- कान्हू की धरती से साहिबगंज जिले को कई विकास योजनाओं की दी सौगात
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    मुख्यमंत्री ने अमर शहीद सिदो- कान्हू की धरती से साहिबगंज जिले को कई विकास योजनाओं की दी सौगात

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 11, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री ने अमर शहीद सिदो- कान्हू की धरती से साहिबगंज जिले को कई विकास योजनाओं की दी सौगात

    ◆ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने 75392.09 लाख रुपए की 2080 योजनाओं का किया उद्घाटन -शिलान्यास

    ◆ मुख्यमंत्री ने 206 लाभुकों के बीच बांटी लगभग 391 लाख रुपए की परिसंपत्ति
    =================
    ◆ मुख्यमंत्री ने राज्य के 9 जिलो में चलने वाले मीजल्स- रूबेला विशेष टीकाकरण अभियान का किया शुभारम्भ

    ◆ *_सिदो कान्हू कृषि एवं वन उपज संघ के तहत पैक्स- लैम्प्स के लिए आज से सदस्यता महाअभियान का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ_*
    =================
    ● *_हूल विद्रोह के महानायक वीर शहीद सिद्धो कान्हू जयंती की सभी को शुभकामनाएं_*

    ● *_अब सरकार की आवाज, नजरें और योजनाएं गांव -गांव पहुंच रही है_*

    ● *_वन उपजों का एमएसपी तय होगा, बाजार भी उपलब्ध कराएंगे_*

    *_श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री_*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अमर शहीद सिदो -कान्हू की पवित्र भूमि भोगनाडीह से आज मिजल्स -रूबेला विशेष टीकाकरण और नवगठित सिदो -कान्हू राज्य सहकारी संघ के तहत पैक्स- लैम्प्स से सदस्यों को जोड़ने के महाअभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने साहिबगंज जिले को 2080 योजनाओं की सौगात दी और लाभुकों को सशक्त बनाने के लिए उनके बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने जिले के दूरस्थ सुदूर और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए चार बाइक एंबुलेंस की चाबी भी सौंपी। सिदो कान्हू जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य और राज्यवासियों की उन्नति के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

    *_परिपाटी बदली है, अब आपके दरवाजे पहुंच रही योजनाएं_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सरकार की आवाज, नजरें और योजनाएं गांव -गांव पहुंच रही है। पहले वातानुकूलित दफ्तरों में योजनाएं बनती थी और वहीं खत्म भी हो जाती थी। लेकिन, हमारी सरकार ने अलग झारखंड राज्य बनने के बाद पिछले दो दशकों से चली आ रही इस परिपाटी को बदलने का काम किया है। अब पंचायतों में शिविर लगाकर आपके दरवाजे पर योजनाओं को लेकर अधिकारियों की फौज पहुंच रही है और आपकी समस्याओं का समाधान हो रहा है।

    *_ग्रामीणों से संवाद करेंगे_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तकनीकों के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्यायों को सुनेंगे और समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र भ्रमण के दौरान तो लोगों से मिलकर उनकी बातें सुनते ही हैं। अब तकनीकों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों से एक साथ जुड़ेंगे। इसके लिए एलईडी वैन इस्तेमाल भी होगा। आम जन के दुख- दर्द दूर करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके अलावा कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर- घर पहुँचे, इसके लिए शिविर तो लगाए ही जा रहे हैं और अब योजनाबद्ध तरीके से प्रचार प्रसार होगा।

    *_कृषि और वन उपज को मिलेगा बाजार और उचित मूल्य_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कृषि और वन उपज को बाजार के साथ उचित मूल्य मिलेगा। इसके लिए इन उत्पादों का एमएसपी भी तय किया जाएगा और इसके लिए सरकार ने सिदो कान्हू कृषि एवं वन उपज संघ का गठन किया है। इसके लिए पैक्स -लैम्प्स को आर्थिक मजबूती दी जा रही है। इसी कड़ी में पैक्स लैम्प्स के लिए आज से सदस्यता महाअभियान शुरु हो रहा है। आप सभी इससे जुड़े। इसके बाद आपके उत्पादों को पैक्स- लैम्प्स खरीदेगी। इससे आपके उत्पादों को उचित मूल्य और बाजार मिलेगा । मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पलाश ब्रांड के जरिए महिल स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है।

    *_सरकारी कर्मी अपनी जिम्मेदारी निभाएं_*

    मुख्यमंत्री ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि वे योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाएं। योजनाओं को धरातल पर उतारने में आप की अहम जिम्मेदारी है। सभी के प्रयासों से ही राज्य को विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर सकते हैं । मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हर वर्ग और तबके के लिए योजनाएं हैं और लोग इसका लाभ लें।

    *बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रयास जारी*

    राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चे- बच्चियों को बेहतर और गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिले , इस दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रवृत्ति की राशि में तो बढ़ोतरी की ही गई है । इसके अलावा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना भी सरकार ने शुरू की है । वहीं, निजी विद्यालयों की तर्ज पर बच्चों को शिक्षा देने के लिए मॉडल स्कूल विकसित किए गए हैं। अब यहां के बच्चे- बच्चियों को विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के साथ मेडिकल- इंजीनियरिंग आदि की पढ़ाई के लिए भी सरकार आर्थिक सहायता दे रही है।

    *_मुख्यमंत्री ने दी ये सौगातें_*

    ◆ मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 75392.09 लाख रुपए की लागत वाली 2080 योजनाओं का तोहफा दिया। इसमें 597.04 लाख रुपए की 2072 योजनाओं की आधारशिला रखी गई, जबकि 15664.05 लाख रुपए की 8 योजनाओं का उद्धघाटन सम्पन्न हुआ।

    ◆ मुख्यमंत्री ने 216 लाभुको के बीच लगभग 391 लाख रुपए की परिसंपत्ति का वितरण किया।

    ◆ सिदो -कान्हो कृषि एवं वन उत्पाद फेडरेशन के तहत लैम्प्स- पैक्स को मजबूती देने और इसमें सदस्यों को जोड़ने के महाअभियान का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ। इसके तहत अगले 1 माह में पैक्स- लैम्प्स की सदस्य संख्या को 28 लाख करने का लक्ष्य है, जो वर्तमान में 14 लाख है। इसमें 30 लाख परिवारों से कम से कम एक सदस्य को जोड़ा जाएगा

    ◆ मुख्यमंत्री ने मीजल्स -रूबेला टीकाकरण अभियान का किया शुभारम्भ

    ◆ मुख्यमंत्री ने जिले के दूरस्थ और सुदूर इलाकों के लिए चार बाइक एम्बुलेंस का लोकार्पण किया।

    ◆ मुख्यमंत्री ने सखी मंडलों को 38 ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की, ताकि कृषि कार्यों कुछ बेहतर और बढ़ावा मिल सके।

    *_इस कार्यक्रम में सांसद श्री विजय हांसदा, जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती मोनिका टुडू, निबंधक, सहयोग संमितियाँ श्री मृत्युंजय वर्णवाल, और गोड्डा जिले के उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे।_*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, लाठीचार्ज में घायल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से अस्पताल जाकर की मुलाक़ात, बोले- जब तक हेमंत सोरेन को उखाड़ नही फेंकेगे तब तक शांति से नही बैठेंगे भाजपा कार्यकर्ता
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.