Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की आज अंतिम यात्रा, नेताओं सहित आम लोग देंगे श्रद्धांजलि
    Headlines राजनीति

    पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की आज अंतिम यात्रा, नेताओं सहित आम लोग देंगे श्रद्धांजलि

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की आज अंतिम यात्रा, नेताओं सहित आम लोग देंगे श्रद्धांजलि

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बुद्धदेव भट्टाचार्य का पार्थिव शरीर शुक्रवार को अलीमुद्दीन स्ट्रीट स्थित माकपा के राज्य मुख्यालय ले जाया जाएगा, जहां नेताओं सहित आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद उनके शव को चिकित्सा अनुसंधान के लिए एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया जाएगा।

    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कद्दावर नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का बृहस्पतिवार को कोलकाता स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह लंबे समय से श्वांस तथा वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।

     

     

    माकपा मुख्यालय से उनका शव अस्पताल ले जाया जाएगा क्योंकि भट्टाचार्य ने पहले ही यह ऐलान कर दिया था कि मृत्यु के बाद उनका शरीर चिकित्सा अनुसंधान के लिए समर्पित कर दिया जाए।

    पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री का पार्थिव शरीर यहां एक शवगृह में रात भर रखा गया और आज सुबह 11 बजे उसे राज्य विधानसभा ले जाया जाएगा। यहां उनके पार्थिव शरीर को आधे घंटे तक रखा जाएगा।

    उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे भट्टाचार्य का पार्थिव शरीर यहां माकपा के राज्य मुख्यालय मुजफ्फर अहमद भवन लाया जाएगा और अपराह्न 3.15 बजे तक रखा जाएगा। यहां नेता, समर्थक और आम लोग दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

     

     

     

    अपनी सादगी और कार्यशैली के लिए विभिन्न दलों और राजनीतिक विचारधाराओं के लोगों के बीच खास स्थान रखने वाले भट्टाचार्य का पार्थिव शरीर माकपा के राज्य मुख्यालय से डीवाईएफआई के राज्य मुख्यालय ले जाया जाएगा। भट्टाचार्य डीवाईएफआई के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।

    करीब 15 मिनट बाद भट्टाचार्य का यहां से सरकारी एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए अंतिम सफर शुरु होगा। पार्थिव शरीर चिकित्सा अनुसंधान के लिए अस्पताल को सौंप दिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआबकारी नीति मामला : उच्चतम न्यायालय ने आप नेता मनीष सिसोदिया को जमानत दी
    Next Article जयराम रमेश ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.