Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार के सरंक्षण में वन विभाग की जमीन की धडल्ले से लूट और हत्या हो रही है और इसे आजसू कतई बर्दाश्त नहीं करेगी – रामचंद्र सहिस
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    सरकार के सरंक्षण में वन विभाग की जमीन की धडल्ले से लूट और हत्या हो रही है और इसे आजसू कतई बर्दाश्त नहीं करेगी – रामचंद्र सहिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 13, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सरकार के सरंक्षण में वन विभाग की जमीन की धडल्ले से लूट और हत्या हो रही है और इसे आजसू कतई बर्दाश्त नहीं करेगी – रामचंद्र सहिस

    झारखंड प्रदेश वसुलो पर नही बल्कि वसूली पर चल रही है – कन्हैया सिंह

    राज्य में झामुमो और कांग्रेस के नेताओं के सरंक्षण में बालू लूट रहे और युवाओं को अशिक्षित करने का कार्य कर रहे है – प्रो मौर्या

    आज दिनांक 12 जुलाई 2023 दिन बुध वार को आजसू पार्टी द्वारा निर्देशित भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत बोडाम प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर 29 सूत्री मांग पत्र के रूप में ज्ञापन सौंपा प्रदर्शन का नेतृत्व अध्यक्ष माणिक चंद्र महतो कर रहे थे जबकि संचालन सुखुलाल सिंह और धन्यवाद तरनी महतो ने किया ।
    प्रदर्शन में बतौर अतिथि पूर्व मंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने सबसे पहले बोड़ाम बाजार से जुलूस की शक्ल में बोड़ाम प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया,इससे पूर्व चुवाड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो के ऊपर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया उसके बाद भगवान बिरसा मुंडा के बेदी पर भी माल्यार्पण किया गया, और आजसू पार्टी के संस्थापक अलग राज्य के परिकल्पना करने वाले शहीद निर्मल महतो जी के ऊपर माल्यार्पण कर बोडाम बाजार में एक सभा को संचालित किया गया ।

     

     

    सभा को संबोधित करते हुए सहिस ने बताया कि शहीद के सपनो का राज्य पंजीपतियो का राज्य बन चुका है जिसके वजह से इस राज्य का विकास का पहिया थम सा गया है ,बोड़ाम प्रखंड में सहिया दीदी लोगो को नियमित मानदेय भत्ता नहीं मिल रहा है उनलोगो द्वारा लगातार संघर्ष किया जा रहा है , बिजली विभाग तो भ्रष्टाचार की चरम सीमा को पार कर चुकी है और उसका ठीकरा गरीब जनता के ऊपर पड़ता है स्थानीय लोगो को जबरन बिजली के केस बनाकर जेल भेजने का कार्य करते है, ऐसा होने नही देंगे क्षेत्र के समुचित विकास का पहिया को आगे बढ़ाने के लिए शोषित वंचित समाज बनाने के लिए आजसू पार्टी को मजबूत बनाना होगा क्योंकि समाजिक विकास की बात सिर्फ आजसू करती है , इस झामुमो के साम्राज्य को विगत समय में आजसू पार्टी ने ध्वस्त किया था लेकिन झूठ और फरेब के माध्यम से भोली भाली जनमानस को दिग्भ्रमित कर सत्ता पर काबिज हुआ है लेकिन आजसू के रगो में इतनी ताकत है की भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार को उखाड़ फेंक कर ही दम लेंगे ।

     

     

    सभा में उपस्थित पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी सह केंद्रीय सचिव प्रो रवि शंकर मौर्या ने बताया कि इस राज्य में अबतक के इतिहास में सबसे ज्यादा शोषण युवाओं का हुआ है स्कूल में शिक्षक नहीं है शिक्षित बच्चे बेरोजगार हो गए है घोषणाओं के बाजार में राजा साहेब ने युवाओं के बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा किए थे और आज उन्ही युवाओं को बाहर पलायन होने पर विवश करते है 5 लाख सलाना नौकरी देने वाले राजा साहेब प्रत्येक वर्ष 15 लाख युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करते है और जनता का शोषण करने का काम कर रहे है क्षेत्र के विधायक के माध्यम से सुव्यवस्थित ढंग से थाना और ब्लॉक में घूसखोरी का कार्य चलता है बगैर घुस दिए किसी भी कागज पर कलम नही चलता है ।
    सभा में उपस्थित जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा की सूबे के मुख्यमंत्री केवल अवसर की राजनीति करते है और उनके विधायक श्रेय लेने वाले अपने मस्ती में मस्त रहते है उनकी कार्य क्षमता थाना में बिचौलिए का कार्य रह गया है और गरीब आजसू कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे में जेल भेजवाने कार्य करते है लेकिन क्षेत्र में जिस तरह के अराजकता विधायक और झामुमो ने फैलाया है उसमे जनमत संग्रह करने के लिए आजसू के सभी कार्यकर्ताओं को गांव के हर व्यक्ति से मिलना होगा और वर्तमान विधायक के झूठ और लूट का पर्दाफाश करना होगा क्योंकि स्कूल खोलवाए कोई और श्रेय लेगा मंगल कालिंदी, डिग्री कालेज का स्थापना कराए कोई और श्रेय लेना है मंगल को , सड़क निर्माण की अनुसंशा करे कोई और श्रेय लेगा मंगल , लेकिन स्कूल में शिक्षक नहीं है तो इसका श्रेय कौन लेगा थानेदार घुस खोरी का अड्डा बना है तो इसका श्रेय कौन लेगा जमीन की दलाली और बिक्री हो रही है इसका श्रेय कौन लेगा प्रखंड विकास कार्यालय दलालों का अड्डा बना है राशन खरीद फरोख्त में धांधली का अड्डा बना है इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा , इन सभी विषयो को लेकर आजसू पार्टी आपके बीच आया है और आप सभी को तय करना है की इस घूसखोर भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार को उखाड़ने का कार्य करेंगे ।

     

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से कन्हैया सिंह, आदित्य महतो, अप्पू तिवारी, मंगल टुडू, ललन झा, संजय करूआ, रमानाथ महतो, सतीश महतो, मृत्युंजय सिंह, प्रकाश गोप, रामकृष्ण महतो, श्यामकृष्ण महतो, छोटू सहिस, पारुल दे, देवयानी दास, नन्हका किशकू, रूपा सिंह, ललिता महतो, निरंजन महतो, राहुल प्रसाद समेत सैकड़ों महिलाए और युवा मौजूद रहे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोबरधन योजना के तहत गोबर गैस प्लांट हेतु जामताड़ा जिला के 3 प्रखंडों में स्थान किया गया है चिन्हित
    Next Article बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में झारखंड में भाजपा नया कीर्तिमान स्थापित करेगा: राजेश शुक्ल

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.