Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोबरधन योजना के तहत गोबर गैस प्लांट हेतु जामताड़ा जिला के 3 प्रखंडों में स्थान किया गया है चिन्हित
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    गोबरधन योजना के तहत गोबर गैस प्लांट हेतु जामताड़ा जिला के 3 प्रखंडों में स्थान किया गया है चिन्हित

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में पेयजल, एसबीएम एवं जल जीवन मिशन का आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न*

    संचालित योजनाओं को ससमय पूर्ण करें – उपायुक्त*

    गोबरधन योजना के तहत गोबर गैस प्लांट हेतु जिले के 03 प्रखंडों में स्थान किया गया है चिन्हित

    आज दिनांक 13.07.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अंतर्गत पेयजल, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया।

    बैठक के दौरान हर घर नल से जल कनेक्शन (एफएचटीसी) की स्थिति, मासिक प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा, जल जीवन मिशन, खराब पड़े चापानलो की मरम्मती, ओडीएफ प्लस सहित विभिन्न कार्यों के प्रगति की बारी बारी से समीक्षा की गई साथ ही संबंधित पदाधिकारी को में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    *37218 घरों को जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन से जोड़ा गया*

    बैठक में समीक्षा के दौरान बताया गया कि कुल 1 लाख 47 हजार 578 घरों में नल से जल कनेक्शन किए जाने है जिसमें अब तक 37218 घरों को जोड़ा जा चुका है। वहीं इस संबंध में बताया गया चरणबद्ध तरीके से नल से जल कनेक्शन हेतु कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें माह जुलाई से सितंबर 2023 तक में कुल लक्ष्य 6600 के विरुद्ध 785 घरों में नल से जल कनेक्शन किया जा चुका है। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि कार्य गुणवत्तापूर्ण हो एवं ससमय पूर्ण हो इसका ध्यान दें।

    *सभी खराब चापानलों को दुरुस्त करवाएं*

    वहीं उन्होंने जिले में खराब पड़े चापानलों की जानकारी लेते हुए उसकी अविलंब मरम्मती करवाने हेतु कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया। उन्होंने सभी चापानलों को सुचारू रूप से क्रियाशील रखें।

    इसके अलावा उन्होंने जेजेएम के तहत विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में नल कनेक्शन की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों को जोड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं एसबीएम जी के अंतर्गत कार्यान्वित कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने ओडीएफ प्लस स्टेटस की समीक्षा की, साथ ही गोबरधन योजना के तहत गोबर गैस प्लांट के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि जिले के 03 प्रखंडों नाला, कुंडहित एवं करमाटांड़ में स्थान चिन्हित किया गया है।

    वहीं इसके अतिरिक्त प्लास्टिक कचड़ा प्रबंधन के बारे में जानकारी ली, बताया गया कि कुल 1071 गांवों में कचड़ा संग्रह किया जाता है, एवं 52 स्थानों पर कचड़ा संग्रहण केन्द्र बनाया गया है।

    उपायुक्त ने विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा के दौरान संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर कार्यपालक अभियंता पीएचईडी श्री राहुल प्रियदर्शी, जिला समन्वय श्री अनुज कुमार, कनीय अभियंता, प्रखंड समन्वयक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसीसी के नाम पर पहचान, मूल्य, सिद्धांत से समझौता स्वीकार नहीं : कुलविंदर
    Next Article सरकार के सरंक्षण में वन विभाग की जमीन की धडल्ले से लूट और हत्या हो रही है और इसे आजसू कतई बर्दाश्त नहीं करेगी – रामचंद्र सहिस

    Related Posts

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.