Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाढ़ राहत अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक संपन्न
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय

    बाढ़ राहत अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक संपन्न

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाढ़ राहत अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक संपन्न

    चन्दन शर्मा,ब्युरो चीफ मुंगेर प्रमंडल
    बेगूसराय । राहत अनुश्रवण निगरानी समिति की बैठक अध्यक्ष -सह-प्रखंड प्रमुख कुम कुम देवी की अध्यक्षता में प्रखंड पंचायत समिति भवन तेघरा के सभागार में संपन्न हुआ। जिस बैठक में प्रखंड के संबंधित पदाधिकारी, सभी राजनीतिक दल के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि, मुखिया, जिला पार्षद एवं वार्ड पार्षदों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से गंगा नदी में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच चलाए जा रहे बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही स्वच्छता पर विशेष बल दिया गया है। वक्ताओं ने बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे राहत कार्यों में गुणवत्ता पूर्ण समुचित सहायता पहुंचाने एवं पशुओं की चारा तथा स्वास्थ्य व्यवस्था की जरूरत पर बल दिया। विधायक राम रतन सिंह ने कहा कि लगातार क्षेत्रों की दौरा से आकलन हुआ है कि राहत कार्य लगातार जारी रखने की जरूरत है। साथ ही हर स्तर पर अधिकारी एवं कर्मचारी आपदा के कार्य में मुस्तैद रहे। जिला पार्षद जनार्दन यादव ने बरौनी 1 ,2 समेत सभी प्रभावित इलाकों में राहत के कार्य को जारी रखते हुए। गंगा, बलान एवं बारिश की पानी से प्रखंड के सभी क्षेत्रों हुए फसल नष्ट का आकलन कर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। साथ ही बलान नदी के जल स्तर में वृद्धि से धनकौल ,पकठौल एवं चिल्हाय के कुछ आंशिक भाग प्रभावित हुए हैं जहां आकलन करने की आवश्यकता है। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी ने कहा कि आपदा पीड़ितों के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं और आगे जरूरत के अनुसार संबंधित उचित कदम उठाए जाएंगे।
    बैठक में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर ललन कुमार, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मिसेन्दर पासवान, उपप्रमुख मनोज कुमार,भाकपा अंचल सचिव प्रदीप राय, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार, भाजपा नेता कृषनंदन सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दीपक राय, ग्रामीण नगर अध्यक्ष अविनाश संभु, जदयू प्रखंड अध्यक्ष देव कुमार, राजद के जिला महासचिव मकबूल आलम, जिला सचिव कामदेव यादव, भाकपा के रविंद्र कुमार एवं प्रदीप कुमार चिंटू, बरौनी एक के मुखिया राम पुकार चौरसिया,ब निपानिया मधुरापुर के मुखिया विवेक कुमार, पूर्व मुखिया चंद्र भूषण सिंह वार्ड पार्षद भूषण सिंह, रामप्रवेश सिंह, रामांशीष ठाकुर आदि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफाइलेरिया रोधी दवाएं खाकर फ़ाइलेरिया का उन्मूलन करें एवं समृद्ध झारखण्ड, स्वस्थ झारखण्ड , उन्नत झारखण्ड की परिकल्पना को साकार बनायें – स्वास्थ्य मंत्री
    Next Article मखवा में छात्रा की संदेहास्पद मौत,परिजनों मे मचा कोहराम

    Related Posts

    401 महिलाओं की कलश यात्रा से गूंजा काण्ड्रा

    October 11, 2026

    एसपी ग्रामीण ने किया दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण

    October 11, 2026

    डोमजूड़ी पंचायत के पहले रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रह

    October 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    401 महिलाओं की कलश यात्रा से गूंजा काण्ड्रा

    एसपी ग्रामीण ने किया दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण

    डोमजूड़ी पंचायत के पहले रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रह

    नारायण आईटीआई में मनाई गई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती

    आसंगी मौसीबाड़ी मंदिर में रत्न भंडार की पूजा

    पूजा में सुरक्षा, अपराधियों पर शिकंजा

    झारखंड प्रभा’ का 18वां अंक विमोचित, साहित्यकारों का सम्मान

    सरयू राय के अल्टीमेटम के बाद नगर निगम कार्यालय के सामने डंप हुआ कचरा

    सिदगोड़ा में मैथिल समाज ने विधि-विधान से की कलश स्थापना, दुर्गा सप्तशती पाठ शुरू

    मंच की संगीत चौपाल में आगमनी गीतों ने बांधा समां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.