Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के 5 मजदूर, सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के 5 मजदूर, सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के 5 मजदूर, सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गिरिडीह झारखंड के प्रवासी मजदूर एक बार फिर विदेश में फंस गए हैं। झारखंड के गिरिडीह और हजारीबाग के पांच प्रवासी मजदूर इस बार अफ्रीका के कैमरून में फंसे हुए हैं।कंपनी के द्वारा मजदूरों के बीच काम के बदले मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है।साथ ही मजदूरों को वहां रहने एवं खाने-पीने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।विदेश में फंसे मजदूरों ने एक वीडियो भेजकर अपनी पीड़ा को साझा करते हुए सरकार से मदद की अपील की है।मजदूरों के हित में कार्य करने वाले सिकन्दर अली को मजदूरों ने वीडियो भेजा है।मजदूरों के द्वारा भेजे गए वीडियो को उन्होंने मीडिया के साथ शेयर किया है। उन्होंने भी सरकार से विदेश में फंसे मजदूरों के हित में कार्य करने की मांग की है।

    सामाजिक कार्यकर्ता ने रखी मांग

    प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से मजदूरों के सकुशल वतन वापसी के लिए ठोस कूटनीतिक पहल करने की मांग की है।उन्होंने कहा कि विदेशों में फंसने वाले मजदूरों का यह कोई पहला मामला नहीं है।इससे पहले भी कई बार प्रवासी मजदूर ज्यादा पैसे कमाने की लालच में विदेश जाकर फंस चुके हैं।काफी मशक्कत के बाद उनकी वतन वापसी कराई गई।इसके बावजूद प्रवासी मजदूर पुरानी घटनाओं से सबक नहीं ले रहे हैं।इसी महीने सरकार के प्रयास से 48 मजदूर ट्यूनीशिया फंसे मजदूरों की वतन वापसी हुई है।जबकि लगभग सात महीने से गिरिडीह जिले के बगोदर के पांच अगवा मजदूरों की नाइजर से रिहाई नहीं हो सकी है।वही गिरिडीह जिले के डुमरी के प्रवासी मजदूर विजय कुमार महतो का शव एक महीने से सऊदी अरब में पड़ा है। फंसे पांच मजदूर हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊंचाघना के सुनील महतो,सुकर महतो, करगालो के चंद्रशेखर कुमार, डीलों महतो। जबकि गिरिडीह जिले के डुमरी के दिलचंद महतो शामिल हैं।

    अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के 5 मजदूर सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला में हाईवा पलटने से पिता–पुत्री की मौत
    Next Article दुमका में एक ही परिवार के चार शव बरामद, इलाके में सनसनी

    Related Posts

    चतरा में 16 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, घर में छिपाकर रखी गई थी सवा तीन किलो अफीम

    April 22, 2026

    जामताड़ा में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक की बैठक, सख्त निर्देश जारी

    April 22, 2026

    पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर जामताड़ा सीमा पर सख्ती,एसपी शंभु कुमार सिंह ने किया चेकपोस्ट का निरीक्षण

    April 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा में 16 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, घर में छिपाकर रखी गई थी सवा तीन किलो अफीम

    जामताड़ा में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक की बैठक, सख्त निर्देश जारी

    पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर जामताड़ा सीमा पर सख्ती,एसपी शंभु कुमार सिंह ने किया चेकपोस्ट का निरीक्षण

    मट्टांड़ में शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

    जामताड़ा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विरोध प्रदर्शन

    I-PAC मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त: ममता के दखल पर सवाल | राष्ट्र संवाद

    बंगाल में कांग्रेस खाता भी नहीं खोलेगी: अमित शाह | राष्ट्र संवाद

    चारधाम यात्रा आस्था और संस्कृति का दिव्य उत्सव: पीएम मोदी | राष्ट्र संवाद

    राहुल गांधी की कोलकाता, श्रीरामपुर में होने वाली रैलियां 25 अप्रैल के लिए पुनर्निर्धारित की गईं

    गांव बचेगा तो देश बढ़ेगा: नितिन गडकरी का बयान | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.