Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अध्यक्ष नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास)की अध्यक्षता में नराकास बरौनी की प्रथम छमाही बैठक सम्पन्न
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    अध्यक्ष नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास)की अध्यक्षता में नराकास बरौनी की प्रथम छमाही बैठक सम्पन्न

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बेगूसराय : नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बरौनी की छमाही बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता आर के झा, कार्यपालक निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख ने की । इस बैठक में निर्मल कुमार दुबे, सहायक निदेशक, क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय, कोलकाता (राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय,भारत सरकार), डॉ. प्रशांत राऊत, मुख्य महाप्रबंधक(मानव s संसाधन),बरौनी रिफाइनरी, डॉ. पी के नाथ, महाप्रबंधक,(ईएमएस,एमएस,एल एवं डी,) बरौनी रिफाइनरी, श्री आशीष आनंद उप महाप्रबंधक, (ईएमएस), बरौनी रिफाइनरी, तथा बरौनी नराकास के सदस्य कार्यालय के सभी सदस्य उपस्थित थे ।
    इस बैठक में पिछले छः माह(जनवरी-जून-2023) में किए गए हिन्दी प्रगति के संबंध में किए गए प्रयासो पर सदस्य सचिव द्वारा संक्षिप्त प्रस्तुतिकरण पेश किया गया । इसके उपरांत संस्थाओं की ओर से उनके यहाँ हिन्दी कार्यान्वयन में किए जा रहे कार्यो का संक्षिप्त विवरण सदस्य कार्यालय द्वारा पेश किया गया । इस बैठक में हिन्दी के भावी विकास के लिए बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से सुझाव भी मांगे गए ।इस बैठक के अध्यक्ष आर के झा, कार्यपालक निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख ने अध्यक्षीय भाषण में बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया । इसके पश्चात अध्यक्ष महोदय ने बरौनी रिफाइनरी में हो रही हिन्दी की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बरौनी रिफाइनरी राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है । कर्मचारियों को नियमित अंतराल पर हिंदी में प्रशिक्षण दिया जा रहा है । राजभाषा हिंदी को स्टाफ सदस्यों में व्यावहारिक बनाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन एवं कम्प्युटर में हिंदी में कार्य करने के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है । हिदी ई-टूल्स जैसे हिंदी में गूगल वॉइस टाइपिंग, युनिकोड, गूगल अनुवाद आदि का प्रयोग कर हम राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा दे रहे हैं । साथ ही उन्होंने हिन्दी अनुभाग द्वारा प्रत्येक बैठक में सदस्यों को गूगल वॉइस टाइपिंग के प्रशिक्षण देने की प्रसंशा भी की । प्रत्येक वर्ष राजभाषा विभाग, भारत सरकार द्वारा हिन्दी कार्यान्वयन के लिए मार्गदर्शन और लक्ष्य दिये जाते हैं जिसका पालन करने के लिए और दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं , बरौनी नराकास इसके लिए प्रतिबद्ध है । आगे उन्होने कहा कि मैं आशा करता हूँ कि भविष्य में बरौनी नराकास नई पहल के तहत राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेगी ।निर्मल कुमार दुबे, सहायक निदेशक, क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय, कोलकाता (राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय,भारत सरकार) ने बरौनी नराकास एवं आई ओ सी एल, बरौनी रिफाइनरी के कार्य पर खुशी जाहिर की और उन्होंने सभी नराकास सदस्य कार्यालयों को राजभाषा विभाग के निर्देशों का पालन करने पर ज़ोर दिया तथा उन्होंने यह भी कहा कि बरौनी रिफाइनरी जिस तरह से राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने के लिए नित्य नई पहल कर रही है यह सराहनीय कार्य है । उनका कहना था कि बरौनी रिफाइनरी के शीर्ष प्रबंधन के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि राजभाषा नीति एवं नियमों का पालन किया जा रहा है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेखौफ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारी, निजी में अस्पताल में भर्ती।
    Next Article भाजपा और राजद महागठबंधन दोनों बिहार के बड़े दुश्मन ,प्रशांत किशोर का जन सुराज ही इकलौता राजनीतिक: विकल्प  द्विवेदीप्र

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.