Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हाता रोड स्थित ‘सौरभ इंटरप्राइजेज’ गोदाम में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हाता रोड स्थित ‘सौरभ इंटरप्राइजेज’ गोदाम में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हाता रोड स्थित ‘सौरभ इंटरप्राइजेज’ गोदाम में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र स्थित हाता रोड पर शनिवार दोपहर एक चिप्स और कुरकुरे के गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कृष्णा ढाबा के समीप स्थित ‘सौरभ इंटरप्राइजेज’ नामक इस गोदाम में अचानक उठती लपटों और घने धुएं को देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

    घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को बुलाया गया, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। गोदाम में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री भरी होने के कारण आग तेजी से फैलती गई, जिससे आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खबर लिखे जाने तक आग पूरी तरह से नियंत्रित नहीं हो सकी थी।

    दमकल कर्मियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गोदाम का गेट और छत काटकर अंदर प्रवेश किया और अंदर से आग बुझाने का प्रयास किया। उनकी सूझबूझ और तत्परता के चलते आग आसपास के रिहायशी इलाकों तक नहीं फैल पाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

    घटना स्थल पर सुंदरनगर थाना की पुलिस भी पहुंची और स्थिति पर नजर बनाए रखी। गोदाम मालिक के अनुसार आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है, हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन अभी नहीं किया जा सका है। पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

    इस घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और सभी आग बुझने का इंतजार करते रहे।

    शॉर्ट सर्किट की आशंका हाता रोड स्थित ‘सौरभ इंटरप्राइजेज’ गोदाम में लगी आग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुंडहित में पेयजल संकट पर प्रशासन सख्त, खराब चापाकलों की मरम्मत के निर्देश
    Next Article बिंदापाथर (जामताड़ा): पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत समीक्षा बैठक आयोजित

    Related Posts

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    September 25, 2026

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    September 25, 2026

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त

    *वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.